BOX OFFICE: आयुष्मान खुराना की बधाई हो का तहलका- पद्मावत और बाहुबली भी हुए पीछे
आयुष्मान खुराना की फिल्म बधाई हो ने बॉक्स ऑफिस पर 5 हफ्ते पूरे कर लिये हैं। कमाल की बात है कि फिल्म अभी भी धमाकेदार कमाई कर रही है। बता दें, 5वें हफ्ते में कमाई के मामले में बधाई हो ने संजय लीला भंसाली की पद्मावत और राजामौली की बाहुबली को भी पीछे छोड़ दिया है।
अक्षय कुमार- रजनीकांत की 2.0 ने तोड़ा धमाकेदार रिकॉर्ड
अपने पांचवें हफ्ते में बधाई हो ने 8 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि पद्मावत ने अपने पांचवें हफ्ते में लगभग 7 करोड़, संजू ने 3 करोड़ और बाहुबली ने लगभग 6 करोड़ की कमाई की थी। पांचवें हफ्ते में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में बधाई हो अब चौथे स्थान पर है। फिल्म ने अब तक कुल 129.45 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। और इसी के साथ बधाई हो राजकुमार राव की फिल्म स्त्री को भी पार कर गई है।

बधाई हो की तेजी बॉक्स ऑफिस पर कम होती नहीं दिख रही है। वहीं, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की असफलता ने फिल्म को एक बार फिर दौड़ने के लिए अकेले छोड़ दिया है। कई स्क्रीन से आमिर खान की फिल्म को निकाल कर वापस बधाई हो के शोज शुरु किये गए हैं। फिल्म पांच हफ्तों तक दनादन कमाती गई है।
भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी बधाई हो कमाल का बिजनेस कर रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तो बधाई हो ने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान को भी पीछे छोड़ दिया है। जहां ठग्स अभी तक 200 करोड़ क्लब में एंट्री नहीं ले पाई है। वहीं, बधाई हो ने 210 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है.
खास बात है कि आयुष्मान खुराना की दो फिल्मों ने बैक टू बैक 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। अंधाधुन और बधाई हो.. दोनों फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं। कोई शक नहीं कि आजकल दर्शक बैनर और स्टारकास्ट से ज्यादा फिल्मों में कंटेंट को प्रमुखता देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












