सुरेखा सीकरी की गोद में लेटे आयुष्मान खुराना का दर्दनाक पोस्ट- आखिरी मुलाकात में काम के लिए तरस रही थीं
बधाई हो फेम सुरेखा सीकरी के निधन के बॅालीवुड के सभी सेलेब्स ने ये कहा कि एक युग का अंत हो गया है। सुरेखा सीकरी ने 75 साल की उम्र तक फिल्मों में अपना काम जारी रखा। बधाई हो के एक्टर आयुष्मान खुराना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। आयुष्मान खुराना ने इस बात का खुलासा किया है कि सुरेखा सीकरी हमेशा केवल काम करना चाहती थीं।
उन्होंने आयुष्मान खुराना से कहा था कि बस, उन्हें हमेशा काम मिलता रहे। वो केवल ये चाहती हैं। आयुष्मान खुराना ने बताया है कि कैसे वो घर जाने के लिए रिक्शा की तलाश कर रही थीं। इस पोस्ट से जाहिर होता है कि सुरेखा सीकरी के निधन से आयुष्मान खुराना बेहद भावुक हैं।

आयुष्मान खुराना की बधाई हो में साल 2017 में रिलीज हुई थी। आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया पर दो फोटो शेयर की हैं। जहां वो सुरेखा सीकरी की गोद में लेटे हुए नजर आ रहे हैं। ये सीन फिल्म बधाई हो का है। आयुष्मान खुराना ने सुरेखा सीकरी के लिए इस दर्दनाक पोस्ट में पत्नी ताहिरा का भी जिक्र किया है।


Click it and Unblock the Notifications











