TOP 10: साल 2018 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली 10 फिल्में- ब्लॉकबस्टर
साल 2018 खत्म होने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में इस साल रिलीज फिल्मों की लिस्ट और बॉक्स ऑफिस आंकड़ा देखा जाए.. तो यह साल बेहतरीन रहा है। 2018 में अब तक 15 फिल्मों ने 100 प्रतिशत से ऊपर का मुनाफा कमाया है और हिट रही हैं। कोई शक नहीं कि यह साल छोटे बजट के फिल्मों के नाम रहा है। फिल्म स्त्री 548.35% प्रॉफिट के साथ सबसे ऊपर है।
इस साल कई बड़ी से बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। 250 करोड़ से लेकर 600 करोड़ के बजट तक की, लेकिन मुनाफा कमाने के मामले में छोटी बिना सुपरस्टार वाली फिल्मों ने कमाल दिखाया है। जहां सलमान खान, आमिर जैसे सुपरस्टार फेल रहे.. वहीं, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव की फिल्मों ने 2018 में राज़ किया है।

प्रॉफिट का अंदाजा फिल्म के बजट और कमाई से किया जाता है। यदि फिल्म अपने बजट से दुगुना कमाई कर लेती है.. तो वह बॉक्स ऑफिस पर हिट मानी जाती है। ऐसे में 2018 में 15 फिल्मों ने इस लिस्ट में जगह बनाई है।
बहरहाल, यहां जानें 2018 की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











