राजकुमार राव - भूमि पेडनेकर की बधाई सीक्वल - बधाई दो, यहां जानें पूरी डीटेल्स
आयुष्मान खुराना, नीना गुप्ता, गजराज राव स्टारर बधाई हो की रिलीज़ को आज 2 साल पूरे हो चुके हैं और अब फिल्म के सीक्वल बधाई दो की शूटिंग और बाकी डीटेल्स तय की जा चुकी हैं। बधाई दो को डायरेक्ट कर रहे हैं हंटर फेम हर्षवर्धन कुलकर्णी और फिल्म की शूटिंग 21 जनवरी से शुरू होगी।
फिल्म की स्टारकास्ट होगी भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव। भूमि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राजकुमार से जल्दी मिलने का वादा भी किया और अपनी एक तस्वीर भी शेयर की।

बधाई दो एक सिचुएशनल कॉमेडी होगी जहां राजकुमार राव ऐसे पुलिसवाले बनेंगे जो एक महिला थाना में अकेले पुरूष कर्मचारी होंगे। वहीं भूमि पेडनेकर फिल्म में एक पीटी टीचर की भूमिका में होंगी।
अब इसके बाद फिल्म में कुछ ऐसा माहौल बनेंगे जो अपने आप हंसी के फव्वारे छोड़ेगा। वैसे तब तक हम आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड की कुछ मज़ेदार सिचुएशनल कॉमेडी जिन्हें आप कभी भी देखकर अपना मूड अच्छा कर सकते हैं -


Click it and Unblock the Notifications











