बधाई हो के दो साल पूरे - तबू और इरफान खान बनने वाले थे आयुष्मान के माता - पिता, इसलिए किया रिजेक्ट
नीना गुप्ता, गजराज राव, आयुष्मान खुराना, सुरेखा सीकरी, सान्या मल्होत्रा स्टारर बधाई हो की रिलीज़ को आज 2 साल पूरे हो चुके हैं। डायरेक्टर अमित शर्मा की इस फिल्म ने दर्शकों के दिल पर एक गहरी छाप छोड़ी थी और बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी थी।
2018 में आई इस फिल्म ने नीना गुप्ता ने 60 साल की एक प्रेगनेंट मां का किरदार निभाया था जिसका 26 - 27 साल का बेटा इस बात से बहुत शर्मिंदा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में गजराज राव और नीना गुप्ता, आयुष्मान के माता पिता के रोल की पहली पसंद नहीं थे!

फिल्म में आयुष्मान खुराना की प्रेगनेंट मां के किरदार के लिए तबू को अप्रोच किया गया था और उनके पिता का किरदार निभाने वाले थे इरफान खान। लेकिन तबू को लगा कि उन्हें प्रेगनेंट देख, दर्शक इतना हैरान नहीं होंगे और किसी सीनियर एक्टर को ये रोल करना चाहिए। तबू ने ही फिल्म के लिए नीना गुप्ता का नाम सुझाया।
इस फिल्म ने काफी समय बाद साबित किया था कि अच्छा कंटेंट बॉक्स ऑफिस पर पूरा गेम पलट सकता है। आयुष्मान की इस फिल्म ने ठग्स ऑफ हिंदुस्तान से टक्कर ली थी और ठग्स ऑफ हिंदुस्तान बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। जानिए फिल्म के बारे में कुछ बेहद दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications












