29 करोड़ के बजट में बनी इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ पड़ी भीड़

जब भी कोई नई फिल्म रिलीज होती है तो उसके बजट के साथ-साथ उस फिल्म में कलाकार भी दिल जीत लेते हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि फिल्में सितारों के साथ-साथ तो हिट हो ही जाती है, लेकिन उसकी कहानी भी कई बार सिनेमा घरों की तरफ दर्शकों को खींचने लगती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई सारी ऐसी फिल्में है जो कि कम बजट में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा गई। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने वाले हैं दरअसल यह फिल्म और कोई नहीं बल्कि 'बधाई हो' है। जो कि साल 2018 में रिलीज हुई थी।
29 करोड़ के बजट में बनकर इस फिल्म ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और नीना गुप्ता के साथ-साथ सान्या मल्होत्रा, गजराज राव, शार्दुल राणा और सुरेखा सीकरी ने अहम भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं आपको बता दें कि साल 2018 की यह फिल्म सबसे बड़ी हिट फिल्मों में शामिल हो गई थी। इस फिल्म का निर्देशन अमित रविंद्र नाथ शर्मा ने किया था। बता दें कि इस फिल्म को बनाने में कुल 29 करोड का खर्चा आया था। लेकिन सिनेमाघरों में इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
कम बजट के बावजूद फिल्म ने इकट्ठा किया जबरदस्त कलेक्शन
दरअसल आपको बता दें कि आयुष्मान खुराना की इस फिल्म में 'बधाई हो' ने बॉक्स ऑफिस पर 221.44 करोड़ रुपए का कलेक्शन इकट्ठा किया। लेकिन आपको बता दें कि इस फिल्म के कारण सबसे ज्यादा गजराज राव और नीना गुप्ता की एक्टिंग को सराहना मिली। इस फिल्म में गजराज राव और नीना गुप्ता ने आयुष्मान खुराना के माता-पिता का किरदार निभाया था। यहां तक कि फिल्म में सुरेखा सीखने के किरदार को भी काफी पसंद किया गया। 'बधाई हो' फिल्म को कुल दो नेशनल अवार्ड भी मिले और साथ ही साथ इस फिल्म में 4 फिल्म फेयर अवार्ड भी अपने नाम किए।


Click it and Unblock the Notifications











