बधाई हो 2: शानदार सीक्वल में राजकुमार राव In, आयुष्मान खुराना Out
2018 की सुपरहिट फिल्म बधाई हो का सीक्वल की तैयारी पूरी हो चुकी है। फिल्म बिल्कुल नई स्टारकास्ट और डायरेक्टर के साथ फ्लोर पर जाने को तैयार है। अमित शर्मा की जगह फिल्म को डायरेक्ट करेंगे हंटर फेम हर्षवर्धन कुलकर्णी।
फिल्म के हीरो आयुष्मान खुराना नहीं बल्कि राजकुमार राव होंगे और फिल्म इस साल मई - जून से फ्लोर पर चली जाएगी। दर्शक राजकुमार राव को कॉमेडी फिल्म में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

गौरतलब है कि आखिरी बार बरेली की बर्फी में कॉमेडी करने के बाद राजकुमार राव बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड ले गए थे। देखना है कि इस बार वो क्या तबाही मचाते हैं।
वैसे भी काफी समय से राजकुमार राव दर्शकों के दिल से दूर हैं। उन्होंने इस साल की शुरूआत की है हेमा मालिनी के साथ अपनी पांच साल से अटकी फिल्म शिमला मिर्ची के साथ।


Click it and Unblock the Notifications