वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस: 200 करोड़ क्लब में हुई आयुष्मान खुराना की बधाई हो वाली ENTRY
आयुष्मान खुराना की बधाई हो, बॉक्स ऑफिस पर धमाके पर धमाके कर रही है। अब फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाई में एक और धमाका करते हुए 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। इसी के साथ भारत में 126 करोड़ की कमाई कर बधाई हो, इस साल की सबसे ज़्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों में से एक है।
बधाई हो, स्लाईस ऑफ लाइफ फिल्म है जो कॉमेडी भले ही लेकिन बात बिल्कुल पते की कर जाती है। अमित रविंदरनाथ शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दर्शकों के दिल में अपनी खास जगह बनाई। फिल्म की कहानी भले ही सादी सी है और प्लॉट भी मामूली है लेकिन कहानी कहने का तरीका दर्शकों को छू गया।

बधाई हो की कास्टिंग भी बेहतरीन ढंग से की गई थी। फिल्म में नीना गुप्ता और गजराज राव, दो बच्चों के माता पिता है लेकिन जब ये कपल तीसरी बार प्रेगनेंट होता है तो घर की बूढ़ी मां यानि कि सुरेखा सिकरी और दोनों वयस्क बच्चों का रिएक्शन कैसा और क्यों होता है यही फिल्म की पूरी कहानी कह जाता है।
फिल्म को मज़बूती से पकड़ा है, सहयोगी भूमिका में सान्या मल्होत्रा ने जो कि मुख्य किरदार को एहसास दिलाती है कि अगर उसके माता पिता की ज़िंदगी में अभी भी रोमांस और खुशियां बाकी है तो इसमें शर्मिंदगी की कोई बात नहीं है। फिल्म भारत में अभी भी धीरे धीरे कमाई कर रही है। और अगर आपने अभी तक बधाई हो नहीं देखी है तो देख डालिए और इसका कलेक्शन भारत में भी 200 करोड़ पहुंचाने में थोड़ा सहयोग कर दीजिए।
वैसे आपको बताते हैं, बॉलीवुड की कुछ फिल्मों की 200 करोड़ क्लब की यात्रा कितने दिनों में पूरी हुई -


Click it and Unblock the Notifications











