अजय देवगन धारावी के लिए बने मसीहा- चुपके से अस्पताल को दिया इतना बड़ा दान, करोड़ों की मदद
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन भी इन दिनों चुपचाप कोरोना की जंग में अपना योगदान दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले रिपोर्ट आई थी कि अजय देवगन की प्रोडक्शन कंपनी एडीएफ धारावी के 700 परिवारों की देखरेख कर रही है। वहीं, अब पता चला है कि अजय देवगन ने धारावी के नए क्वारंटाइन हॉस्पिटल के ऑक्सीजन सिलेंडर्स और पोर्टेबल वेंटिलेटर्स का पूरा खर्चा उठाया है।
Recommended Video
भारत में अब तक 1,90,535 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, जबकि पांच हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। खासकर महाराष्ट्र में हालत काफी गंभीर है। केवल मुंबई में अब तक 40 हजार तक केस सामने आ चुके हैं। वहीं, धारावी कोविड 19 का केंद्र बन चुका है।

ऐसे में अजय देवगन धारावी के लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। यहां के लोगों का इलाज करने के लिए बीएमसी (बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन) ने 200 बिस्तरों वाला एक अस्पताल बनाया है। इसमें धारावी के कोविड-19 मरीज़ों का इलाज किया जाएगा। इसे 15 दिनों के अंदर बन गया, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर्स और वेंटिलेटर्स का खर्च अजय देवगन ने उठाया है।


Click it and Unblock the Notifications











