1 करोड़ के कारण बोनी कपूर के खिलाफ एक्शन, मुश्किल में अजय देवगन की 'मैदान' की रिलीज

Boney Kapoor Rs 1 Crore Pending Dues: अपकमिंग फिल्म मैदान के निर्माता बोनी कपूर खुद इन दिनों विवादों में आ गए हैं। दरअसल, दिग्गज फिल्म मेकर कानूनी पचड़े में फंसते दिखाई दे रहे हैं। एक डिस्ट्रिब्यूटर ने फिल्म के प्रोडक्शन के दौरान इस्तेमाल किए गए उपकरणों के लिए 1 करोड़ रुपये के बिल का भुगतान न करने का आरोप लगाया है।
अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों से घिर गई है। दरअसल, बिल का भुगतान न करने पर 'मैदान' के निर्माता बोनी कपूर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर खुद कानूनी पचड़े में फंस गए हैं क्योंकि एक विक्रेता ने उन पर आगामी फिल्म मैदान के निर्माण के दौरान उपकरणों की आपूर्ति के लिए 1 करोड़ रुपये के बिल का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है।
फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहेराफ्रिन इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के निनाद नयामपल्ली ने बोनी कपूर और मैदान के सह-निर्माताओं के खिलाफ मामला दायर किया है। विक्रेता ने दावा किया कि फिल्म निर्माता से कई बार संपर्क करने के बावजूद, वह भुगतान में देरी कर रहे हैं और दिसंबर 2020 से कोई बकाया भुगतान नहीं किया गया है।
निनाद नयामपल्ली ने कहा, 'आश्वस्त होने के बाद भी हमें अंधेरे में छोड़ दिया गया। कोई रास्ता नहीं बचा होने पर हमने कानूनी सहारा लिया और इस इरादे से कानूनी नोटिस जारी किया कि हमें अपने बकाए पर कुछ स्पष्टीकरण मिलेगा। हमें आश्चर्य हुआ, हमारे कानूनी नोटिस का कोई जवाब नहीं मिला।'
वही, दूसरी ओर बोनी कपूर ने दावा किया कि उन्हें केवल मेहेराफ्रिन इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को 63 लाख रुपये का भुगतान करना है। उन्होंने कहा, "निनाद को बताया गया है कि उन्हें फिल्म रिलीज से पहले भुगतान कर दिया जाएगा। हर कोई जानता है कि फिल्म कोरोना के कारण रुकी हुई थी।"


Click it and Unblock the Notifications