Shaitaan Day 6 Prediction: अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' कर रही बंपर कमाई, छठे दिन इतना कर सकती है कलेक्शन

Shaitaan Box Office Collection Day 6 Prediction: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। हर कोई अजय देवगन और आर माधवन की एक्टिंग की तारीफ करता थक नहीं रहा है। बता दें कि फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। चलिए जानते हैं कि छठे दिन फिल्म कितना कमा सकती है।
अब तक फिल्म ने इतनी की कमाई
पहला दिन- 14.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 18.75 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 20.5 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 7.25 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 6.5 करोड़ रुपये
छठे दिन इतना कमा सकती है फिल्म
वहीं छठे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म छठे दिन लगभग 4.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 71.76 करोड़ रुपये। वहीं वर्ल्ड वाइड कलेक्श की बात करें तो फिल्म 97 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म जल्द ही दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी। वहीं फिल्म के बजट की बात करें तो बताया जा रहा है कि फिल्म 65 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हुई है।
जानें फिल्म की कहानी
अजय देवगन की फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म में वे कबीर के किरदार में नजर आ रहे हैं। सीए कबीर दसवीं क्लास में पढ़ रही बेटी जानवी बेटे ध्रुव और पत्नी ज्योती (ज्योतिका) को लेकर फॉर्महाउस छुट्टी मनाने जाते हैं, लेकिन रास्ते में एक अजनबी वनराज उसकी बेटी को वश में कर लेता है फिर जानवी उसके आदेश का पालन करती है। इसके बाद वनराज कबीर और ज्योती से जानवी को ले जाने की बात करता है। अब क्या कबीर अपनी बेटी को बचा पाएगा या नहीं यह देखने के लिए आप सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











