Shaitaan Review: 'शैतान' बनकर रोंगटे खड़े कर देंगे माधवन, बेटी के लिए सारी हदें पर कर जाएंगे अजय देवगन

shaitaan

Rating:
3.5/5

Star Cast: Ajay Devgn, R Madhavan, Jyotika, Jaanki Bodiwala

Director: Vikas Bahl

Shaitaan Movie Review: एक पिता अपनी बेटी को किसी बुराई से बचाने के लिए किस हद तक जा सकता है? यही है 'शैतान' की कहानी। जो 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। सुपरनैचुरल थ्रिलर शैतान का डायरेक्शन विकास बहल ने किया है और इसमें अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोदीवाला मुख्य भूमिका में हैं।

'शैतान' फिल्म साल की सबसे प्रतीक्षित रिलीज में से एक थी और ट्रेलर रिलीज होने के बाद से इसका प्रमोशन दोगुना हो गया था और फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरी है। एंटरटेनिंग प्लॉट, परफेक्ट नरेशन और सभी सितारों की बेहतरीन एक्टिंग, फिल्म आपको कई रोंगटे खड़े कर देने वाले मोमेंट भी देती है और आपको अंत तक सीट से बांधे रखती है।

क्या है कहानी

कबीर (अजय देवगन) एक फैमिली मैन है जो पत्नी (ज्योतिका), बेटी जान्हवी (जानकी बोदीवाला) और बेटे ध्रुव के साथ एक खुशहाल जीवन जी रहा है। उनकी जिंदगी एक बदसूरत मोड़ लेती है, जब एक दिन वे अजनबी वनराज (आर माधवन) को अपने घर में एंटर करने की परमिशन देते हैं।

वनराज जो कि एक तांत्रिक है और वो कबीर की बेटी को अपने वश में कर लेता है। यहीं से शुरू होता है वनराज का शैतानी खेल, जो परिवार को तोड़ कर रख देता है! क्या कबीर अपनी बेटी को इस शैतान से बचा पाएगा? इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

कैसी है एक्टिंग

आर माधवन फिल्म में खलनायक हैं और तांत्रिक के अपने शानदार कैरेक्टर के साथ वह शैतान के नायक भी बन जाते हैं। अजय देवगन और ज्योतिका ने भी फिल्म में बेहतरीन परफॉर्म किया है और असहाय माता-पिता की भूमिका निभाई है। जानकी बोदीवाला अपने बेहतरीन फॉर्म में हैं और एक जुनूनी लड़की के रूप में अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है।

फिल्म की सबसे अच्छी बात यह है कि काले जादू के सब्जेक्ट पर आधारित होने के बावजूद, फिल्म इसको ग्लोरिफाई नहीं करती है और इसकी शुरुआत एक डिस्क्लेमर से होती है और क्लाइमेक्स के दौरान भी आप इस बुरी प्रथा के खिलाफ एक डिस्क्लेमर पढ़ते हैं।

मेरे लिए शैतान में हर वह एलिमेंट मौजूद है जो इसे फिल्म को पूरी तरह से एंटरटेनिंग बनाता है, यह फिल्म पूरी तरह से एक फैमिली एंटरटेनमेंट है, जिसे आप बड़े पर्दे पर देखना नहीं भूल सकते।

More from Filmibeat

Read more about: shaitaan ajay devgn
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X