Shaitaan BOC Day 3: अजय देवगन की फिल्म 'Shaitaan' ने बॉक्स पर मचाया तूफान, किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

Shaitaan Box Office Collection Day 3: 'आर्टिकल 370', विद्युत जामवाल की फिल्म 'क्रैक', आमिर खान और किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' रिलीज होने के बाद 8 मार्च को रिलीज हुई है अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' (Shaitaan)। शैतान जब से रिलीज हुई है बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। फैन्स और सितारे सभी इस फिल्म की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। बता दे कि फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो चके हैं चलिए जानते हैं कि अब तक किल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।
इतनी रही अब तक की कमाई
फिल्म ने पहले दिन 14.75 करोड़ रुपये ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 18.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं वीकेंड पर फिल्म ने 20.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी हिसाब से अब तक फिल्म ने 54 करोड़ रुपये की कमाई की है।
ये है फिल्म की स्टार कास्ट
अजय की यह फिल्म हॉरर और थ्रिल से भरी हुई है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ ही आर माधवन और ज्योतिका, जानकी बोदीवाला, अंगद राज समेत कई स्टार्स लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म को अजय देवगन के साथ थी ज्योति, अभिषेक पाठक और कुमार मंगत ने प्रोड्यूस किया है।
वशीकरण पर बनी है फिल्म
अजय और आर माधवन की फिल्म शैतान वशीकरण पर बनी है। यह गुजराती फिल्म वश की रीमेक फिल्म है। बता दें कि थ्रिल फिल्म वश साल 2023 में रिलीज हुई थी। जो काफी हिट गई थी। वहीं मेकर्स ऐसी उम्मीद जता रहे हैं कि फिल्म 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर जाएगी। हालांकि बजट की बात करें तो शैतान 60 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है।
अजय इन फिल्मों को लेकर हैं सुर्खियों में
शैतान के बाद अजय देवगन के पास और भी फिल्में हैं। बता दें कि ने मैदान, रेड 2, औरों में कहां दम था और सिंघम अगेन को लेकर सुर्खियों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











