Shaitaan Box Office Collection Day 2 Prediction: 'शैतान' ने किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, दूसरे दिन किया इतने करोड

Shaitaan Box Office Collection Day 2

Shaitaan Box Office Collection Day 2 Prediction: अजय देवगन (Ajay Devgn) अपनी बेहतरीन एक्टिंग से फैन्स के रोंगटे खड़े कर देते हैं। चाहें वह कॉमेडी का किरदार है या पुलिस अफसर का। वहीं इस बार वे कुछ ऐसा लेकर आए हैं जिसे देख फैन्स अजय देवगन की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। जी हां, अजय देवगन की फिल्म शैतान 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। पहले तो एडवांस बुकिंग से बेहतरीन रिस्पांस मिला था। वहीं अब फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई फिल्म की सफलता को दिखा रही है।

पहले दिन अजय देवगन की फिल्म ने इतनी की कमाई
अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 14.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। महाशिवरात्रि और इंटरनेशनल वुमन डे के मौके पर फिल्म ने सीधा लंबा छक्का लगाया है। फिल्म शैतान वशीकरण पर बनी है। यह गुजराती फिल्म वश की रीमेक फिल्म है। बता दें कि थ्रिल फिल्म वश साल 2023 में रिलीज हुई थी। जो काफी हिट गई थी। वहीं अब उम्मीद जता रहे हैं कि रीमेक शैतान भी अच्छा कलेक्शन करे।

दूसरे दिन इनती कमा सकती है फिल्म
दूसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म दूसरे दिन 10-29 करोड़ रुपये कमा सकती है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन 25.34 करोड़ रुपये हुआ है।

क्या है फिल्म की कहानी
सीए कबीर दसवीं क्लास में पढ़ रही बेटी जानवी बेटे ध्रुव और पत्नी ज्योती (ज्योतिका) को लेकर फॉर्महाउस छुट्टी मनाने जाते हैं, लेकिन रास्ते में एक अजनबी वनराज उसकी बेटी को वश में कर लेता है फिर जानवी उसके आदेश का पालन करती है। इसके बाद वनराज कबीर और ज्योती से जानवी को ले जाने की बात करता है। अब क्या कबीर अपनी बेटी को बचा पाएगा या नहीं यह देखने के लिए आप सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देख सकते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ajay devgn shaitaan r madhavan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X