Shaitaan BOC Day 11: शैतान बॉक्स ऑफिस पर कर रही है बंपर कलेक्शन, 11वें दिन इतने का किया बिजनेस

Shaitaan Box Office Collection Day 11: अजय देवगन की फिल्म शैतान 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म फैन्स द्वारा खूब पसंद की जा रही है। बता दें कि फिल्म को रिलीज हुए आज 11 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा फिल्म में आर माधवन और ज्योतिका, जानकी बोदीवाला, अंगद राज अपने किरदार में जान डाल रहे हैं। फिल्म के बजट की बात करें तो 65 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म धुंआधार कलेक्शन कर रही है चलिए जानते हैं कि 11वें दिन फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है।
शैतान ने अब तक इतना किया कलेक्शन
पहला दिन- 14.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 18.75 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 20.5 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 7.25 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 6.5 करोड़ रुपये
छठा दिन- 5.25 करोड़ रुपये
सांतवां दिन- 5.75 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 5.5 करोड़ रुपये
नवां दिन- 8.5 करोड़ रुपये
दसवां दिन-9.75 करोड़ रुपये
वहीं ग्यारहवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस हिसाब से फिल्म का अब तक का कलेक्शन हुआ 106.5 करोड़ रुपये बता दें कि फिल्म देश-विदेश में अच्छी कमाई कर रही है।
गुजराती फिल्म का रीमेक है अजय देवगन की शैतान
बता दें कि अजय देवगन की यह फिल्म शैतान वशीकरण पर बनी है। यह गुजराती फिल्म वश की रीमेक फिल्म है। बता दें कि थ्रिल फिल्म वश साल 2023 में रिलीज हुई थी। जो काफी हिट गई थी। वहीं मेकर्स ऐसी उम्मीद जता रहे हैं कि फिल्म 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर जाएगी। हालांकि बजट की बात करें तो शैतान 60 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है।
इस प्रोजेक्ट को लेकर हैं बिजी
बता दें कि अजय देवगन अब मैदान, रेड 2, औरों में कहां दम था और सिंघम अगेन को लेकर सुर्खियों में हैं। अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन जल्द ही रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











