बस और फ्लाइट के बाद, अब सोनू सूद ने ट्रेन से मजदूरों को भेजा घर- खुद पहुंचे स्टेशन, देंखे तस्वीर
इस लॉकडाउन में सोनू सूद जिस गति और नीयत से से काम कर रहे हैं, वह सराहनीय है। बसों से हजारों मजदूरों को घर तक पहुंचाने के बाद अब सोनू सूद ने ट्रेन से 800 मजदूरों को उत्तर प्रदेश रवाना किया है। रविवार की रात को मुम्बई से सटे ठाणे से यह ट्रेन चली। जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, आजमगढ़, जौनपुर और हाजीपुर के प्रवासी मजदूर अपने घरों को गए।
मजदूरों को देखने के लिए खुद सोनू सूद भी स्टेशन पहुंचे थे। सोनू सूद की दोस्त नीति गोयल भी इस मुहिम में उनका साथ दे रही हैं। एबीपी से बात करते हुए उन्होंने बताया कि "ठाणे से श्रमिक ट्रेन में सवार मजदूरों का खर्च खुद रेलवे ने उठाया। लेकिन ट्रेन से गये यह वही मजदूर हैं, जिन्हें हम बसों के जरिए भेजनी की तैयारी कर रहे थे।"

बता दें, सोनू अब तक हजारों मजदूरों को घर पहुंचा चुके हैं, जबकि उनका मुहिम अभी भी जारी है। एक्टर ने मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए बसों का इंतजाम किया है। और अब तक हजारों लोगों को कर्नाटक, झारखंड, उत्तर प्रदेश के शहरों में भेज चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications