Shaitaan BOC Day 10: 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई अजय देवगन की फिल्म 'Shaitaan'

Shaitaan Box Office Collection Day 10: अजय देवगन की फिल्म शैतान 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं। बता दें कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। 65 करोड़ के बजट में बनी फिल्म देश दुनिया में तारीफें बटोर रही है। बता दें कि फिल्म का डायरेक्शन बिजॉय नांबियार ने किया है। वहीं फिल्म को ज्योति, अभिषेक पाठक और कुमार मंगत ने प्रोड्यूस किया है। कास्ट की बात करें तो अजय देवगन के अलावा फिल्म में आर माधवन और ज्योतिका, जानकी बोदीवाला, अंगद राज समेत कई स्टार्स लीड रोल में नजर आ रहे हैं।
अब तक फिल्म ने इतना किया कलेक्शन
पहला दिन- 14.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन- 18.75 करोड़ रुपये
तीसरा दिन- 20.5 करोड़ रुपये
चौथा दिन- 7.25 करोड़ रुपये
पांचवां दिन- 6.5 करोड़ रुपये
छठा दिन- 5.25 करोड़ रुपये
सांतवां दिन- 5.75 करोड़ रुपये
आठवां दिन- 5.5 करोड़ रुपये
नवां दिन- 8.5 करोड़ रुपये
वहीं दसवें दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो फिल्म ने दसवें दिन 9.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 103.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म दस दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है।
इन फिल्मों में नजर आने वाले हैं अजय देवगन
अजय देवगन इन दिनों एक नहीं बल्कि कई फिल्मों को लेकर बिजी चल रहे हैं। बता दें कि वे मैदान, रेड 2, औरों में कहां दम था और सिंघम अगेन को लेकर सुर्खियों में हैं। अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन जल्द ही रिलीज होगी।
जानें किस पर आधारित है फिल्म
अजय और आर माधवन की फिल्म शैतान वशीकरण पर बनी है। यह गुजराती फिल्म वश की रीमेक फिल्म है। बता दें कि थ्रिल फिल्म वश साल 2023 में रिलीज हुई थी। जो काफी हिट गई थी। वहीं मेकर्स ऐसी उम्मीद जता रहे हैं कि फिल्म 100 करोड़ का कलेक्शन पार कर जाएगी। हालांकि बजट की बात करें तो शैतान 60 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है।


Click it and Unblock the Notifications











