Shaitaan Box Office Day 3 Prediction: बॉक्स ऑफिस पर हुआ शैतान का वशीकरण, नोटो की आई सुनामी

Shaitaan Box Office Collection Day 3 Prediction: बॉक्स ऑफिस पर लो बजट की फिल्म को जबरदस्त मुनाफा देने के लिए मशहूर अजय देवगन एक बार फिर से जमकर टिकटों की बिक्री कराने में सफल हुए हैं। अजय देवगन की लेटेस्ट रिलीज फिल्म 'शैतान' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है।
'शैतान' की कमाई के लेटेस्ट आकड़ों के देखने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने में बहुत ज्यादा लंबा समय नहीं लेगी। बता दें कि इस फिल्म को विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। अजय और आर माधवन के साथ ज्योतिका लीड रोल में नजर आईं हैं। ये गुजराती फिल्म वश का रीमेक है। गुजराती फिल्म को बहुत कम लोगों ने देखा है इसी वजह से शैतान देखने का लोगों में ज्यादा क्रेज है। साथ ही ये ब्लैक मैजिक पर बनी फिल्म है।
शैतान की बात करें तो फिल्म पहले दिन से ही शानदार कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 14.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन करीब 18.25 करोड़ रहा। वहीं तीसरे दिन यानी संडे को उम्मीद की जा रही है कि फिल्म 18 से 20 करोड़ के बीच की कमाई कर सकती है।
क्या है फिल्म की कहानी
सीए कबीर दसवीं क्लास में पढ़ रही बेटी जानवी बेटे ध्रुव और पत्नी ज्योती (ज्योतिका) को लेकर फॉर्महाउस छुट्टी मनाने जाते हैं, लेकिन रास्ते में एक अजनबी वनराज उसकी बेटी को वश में कर लेता है फिर जानवी उसके आदेश का पालन करती है। इसके बाद वनराज कबीर और ज्योती से जानवी को ले जाने की बात करता है। अब क्या कबीर अपनी बेटी को बचा पाएगा या नहीं यह देखने के लिए आप सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देख सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











