Boney Kapoor की सीक्रेट व्हाट्सएप चैट हो गई लीक, टीम के ही लोगों ने खोल दिया प्रोड्यूसर का कच्चा-चिट्ठा

Boney Kapoor Controversy: लंबे समय के इंतजार के बाद बोनी कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मैदान' बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी और इसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही बोनी कपूर विवादों का हिस्सा बन गए हैं।
जैसे ही फिल्म अपनी रिलीज के करीब पहुंची, एक वेंडर ने मैदान के प्रोड्यूसर बोनी कपूर के खिलाफ लगभग एक करोड़ रुपये की पेमेंट ना करने पर मामला दर्ज किया है। मिडडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेहेराफ्रिन इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के निनाद नयामपल्ली ने सिविल कोर्ट में एक मामला दायर किया है।
यह शिकायत बोनी कपूर और दूसरे प्रोड्यूसर्स के खिलाफ दर्ज की गई थी। इसके अलावा, निनाद ने ईद पर 'मैदान' की रिलीज पर रोक लगाने का भी अनुरोध किया है। शिकायत के अनुसार, निनाद नयामपल्ली ने फिल्म यूनिट को कैमरा से संबंधित चीजें दी थीं। सबसे पहले उनके चालान को निपटाया गया। हालांकि, दिसंबर 2020 में स्थिति बदल गई और उसके बाद पेमेंट देनी बंद कर दी गई। इसके बाद वेंडर ने इस मुद्दे पर बात की लेकिन उनके ड्यूस का पेमेंट नहीं किया गया है। इस पर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने आश्वासन दिया कि पेमेंट किया जाएगा। हालांकि, जब ऐसा नहीं हुआ तो वेंडर ने प्रोडक्शन हाउस को कानूनी नोटिस भेजने का फैसला किया।
वेंडर निनाद ने कहा- 'कोई रास्ता नहीं बचा था, हमने कानूनी सहारा लिया और एक कानूनी नोटिस जारी किया, इस इरादे से कि हमें अपने बकाए पर कुछ स्पष्टीकरण मिलेगा। हमें हैरानी हुई कि हमारे कानूनी नोटिस का कोई जवाब नहीं आया। कोई दूसरा ऑप्शन ना होने पर, अदालत का दरवाजा खटखटाना ही हमारे ठीक होने का एकमात्र समाधान था।'
यशायाह धनपाल जेवियर, जो मुकदमे में शिकायतकर्ता भी हैं, उन्होंने कहा- 'प्रोड्यूसर ने हमें आश्वासन दिया था कि फिल्म की रिलीज से पहले ड्यूज का पेमेंट कर दिया जाएगा। हालांकि, प्रोड्यूसर और उसके साझेदारों ने हमारे साथ सभी तरह की बात करनी बंद कर दी है। उनका हमारे ड्यूज को ना चुकाना दिखाता है कि वो पेमेंट नहीं करना चाहते।'
यही नहीं वेंडर ने बोनी कपूर और अपनी बातचीत जो जुलाई 2023 में हुई थी उसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। जिसमें वेंडर को पेमेंट मांगते हुए देखा गया था। इन रिक्वेस्ट के बावजूद बोनी कपूर कोई जवाब नहीं देते। एक अन्य स्क्रीनशॉट में वेंडर ने अगस्त में एक बार फिर प्रोड्यूसर बोनी कपूर से बात की, जिसमें बोनी ने 14 या 15 अगस्त के बाद एक मीटिंग करने के लिए बोला। 21 और 22 अगस्त को वेंडर ने मीटिंग के बारे में पूछा, जिससे पता चला कि वे 15 अगस्त के बाद कभी नहीं मिले। स्क्रीनशॉट में यह भी दिखाया गया कि बोनी ने उनकी किसी भी बात का जवाब नहीं दिया।


Click it and Unblock the Notifications