तो क्या Ajay Devgn से प्यार करती हैं Tabu? वीडियो में एक्टर की खुशी देख लोग बोले- 'पत्नी संग ऐसे नहीं देखा'

जब 90 के दशक की फेमस जोड़ी की बात आती है तो तब्बू और अजय देवगन की बेदाग ऑन-स्क्रीन जोड़ी को कोई नहीं भूल सकता। गहरी दोस्ती का बंदन शेयर करने वाले इन एक्टर्स ने कई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन एक तरफ जहां अजय देवगन शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं, वहीं दूसरी तरफ तबू अभी तक सिंगल हैं।
52 साल की एक्ट्रेस तबू का नाम उनकी फिल्मों की वजह से काफी चलता है लेकिन बीते समय में उनके अफेयर के चर्चे भी खूब रहे हैं। लेकिन एक्ट्रेस का घर आजतक किसी के साथ बस नहीं पाया। हालांकि, तबू ने इसके पीछे का कारण अजय देवगन से दोस्ती बताया। एक इंटरव्यू में तो तबू ने कह दिया था कि अजय देवगन की वजह से ही वह आज सिंगल हैं।
तब्बू ने बताया कि उनके बड़े होने के दौरान अजय देवगन उनके करीबी दोस्तों में से एक थे। उन्होंने कहा, "वह मेरे चचेरे भाई समीर आर्य के पड़ोसी और करीबी दोस्त थे। वो मेरे घर के पास ही रहते थे। जब मैं छोटी थी, तो समीर और अजय मेरी जासूसी करते थे, मेरा पीछा करते थे और जो भी लड़के मुझसे बात करते पकड़े गए, उन्हें पीटने की धमकी देते थे। वे बड़े गुंडे थे और अगर मैं आज अकेली हूं तो इसका कारण अजय है। मुझे उम्मीद है कि उसे अपने किए पर पछतावा होगा।"
इस बीच अजय और तबू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अजय देवगन कहते हैं कि तबू को मैं चाहिए और मैं उसे मिल नहीं सकता। इस पर तबू उन्हें पकड़ती हैं तो अजय कहते हैं कि 'मतलब मेरे जैसा'। इस पर तबू कहती हैं- 'हां, जरूर' और फिर वो अजय देवगन का हाथ चूम लेती हैं।
इस वीडियो को देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि इन्हें एक-दूसरे से प्यार है। एक यूजर ने लिखा-'इन दोनों का एक-दूसरे पर क्रश था और इन्होंने ये बात कई बार कबूली है', दूसरे यूजर ने लिखा- 'अजय तबू के साथ खुश हैं और काजोल शाहरुख के साथ खुश हैं'। तीसरे यूजर ने लिखा- 'मुझे ऐसा क्यों लगता है कि वे प्यार में थे और अब भी हैं? अजय तभी हंसते हैं जब वह आसपास होती है।' एक और यूजर ने लिखा-'काजोल के साथ भी इतना खुश कभी नहीं दिखे'।
तबू और अजय देवगन की जोड़ी को आज भी काफी पसंद किया जाता है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें से लगभग सभी फिल्मों ने बड़े पर्दे पर डंका बजाया है। दोनों की जोड़ी लगभग 10 फिल्मों में नजर आ चुकी है और फैंस अब भी इन दोनों को साथ में देखना पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications