ना सलमान खान, ना अक्षय कुमार, इस हीरो ने निर्देशक की तारीफ की छीन ली!
साउथ की फिल्म टेंपर रीमेक पर बॉलीवुड में काफी समय से चर्चा थी। फिल्म में पहले सलमान खान के होने की अफवाह थी, फिर सलमान से सुई अक्षय कुमार पर अटक गई। अक्षय को फाइनल ही माना जा रहा था कि रोहित शेट्टी ने टेंपर रीमेक 'सिंबा' में रणवीर सिंह को फाइनल कर सबको सरप्राइज कर दिया।
ना सलमान, ना अक्षय कुमार.. 500 करोड़ के साथ ये स्टार बनेंगे नंबर 1
हाल ही में सिंबा के बारे में बात करते हुए निर्देशक रोहित शेट्टी ने कहा कि यदि रणवीर सिंह नहीं होते तो मैं सिंबा बनाने के बारे में सोच भी नहीं सकता था। क्योंकि सिर्फ वही एक एक्टर हैं जिनमें इस किरदार को खींचने को हिम्मत है। यह पहली बार है जब रणवीर किसी एक्शन फिल्म में पुलिसवाला बने दिखेंगे। सिंबा के किरदार में कुछ ऐसी बातें हैं, जो रणवीर में भी हैं। इसीलिए यदि रणवीर इस फिल्म को ना कर देते तो मुझे स्क्रिप्ट में काफी बदलाव करना पड़ता।

रोहित शेट्टी ने कहा कि रणवीर में बहुत एनर्जी है और ऐसा ही सिंबा के किरदार में भी है। हम्मम.. यानि की साफ है कि सिंबा के लिए सलमान, अक्षय नहीं.. बल्कि रणवीर ही बेस्ट हैं। बता दें, रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर फिल्म सिंबा 28 दिसंबर 2018 को रिलीज होगी।
बहरहाल, यहां जानें क्यों सिंबा बन सकती है 2018 की सुपरहिट फिल्म-
फिल्म ने अपने पहले पोस्टर से ही सुर्खियां बटोरनी शुरु कर दी थी। वहीं, बतौर एक्ट्रेस सारा अली खान की घोषणा के बाद फिल्म के लिए और भी बेसब्री बढ़ चुकी है। कोई शक नहीं कि सिंबा के साथ रणवीर इस साल के सबसे टॉप एक्टर साबित होंगे।


Click it and Unblock the Notifications