..................... रणवीर सिंह का सपना हमेशा से रोहित शेट्टी की फिल्म का मसाला हीरो बनने का था| Ranveer Singh shares his dream of being a Rohit Shetty Masala Hero - Hindi Filmibeat

मैं हमेशा से रोहित शेट्टी फिल्म का हीरो बनना चाहता था - रणवीर सिंह ने कहा रोहित शेट्टी को Thank You

रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म 83 में व्यस्त हैं लेकिन अभी तक वो रोहित शेट्टी के सिंबा प्रेम में गोते लगा रहे हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी के साथ अपनी इस फिल्म पर बात करते हुए कहा कि मैं हमेशा से रोहित शेट्टी की फिल्म का हीरो बनना चाहता था क्योंकि हम दोनों में एक चीज़ कॉमन है - हम दोनों ही दर्शकों को बस इंटरटेनमेंट देना चाहते हैं।

गौरतलब है कि जहां, रोहित शेट्टी टिपिकल मसाला फिल्ममेकर हैं वहीं रणवीर सिंह पूरा का पूरा मसाले का डिब्बा हैं। और इन दोनों को ही पता है कि इनका दर्शक इनसे क्या चाहता है। रणवीर और रोहित 2018 में एक साथ सिंबा लेकर आए और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की।

ranveer-singh-shares-his-dream-of-being-a-rohit-shetty-masala-hero

सिंबा में रणवीर सिंह ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा कि संग्राम भालेराव हमेशा से मेरे दिल के बेहद करीब रहेगा। मैंने एक ऐसा किरदार निभाया जो मेरे कैरेक्टर के साथ भी काफी मेल खाता है। मैं रोहित का तहे दिल से आभारी हूं कि उन्होंने मुझे अपने कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनाया।

सिंबा ने बॉक्स ऑफिस पर दनानदा रिकॉर्ड्स तोड़े थे और अब ये फिल्म शनिवार को टीवी पर प्रीमियर होने जा रही है। देखना है कि फिल्म कितनी टीआरपी बटोरती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X