..................... रणवीर सिंह की सिंबा और अजय देवगन की गोलमाल अगेन अमेरिका में री- रिलीज | Ranveer Singh 's Simmba and Ajay Devgn's Golmaal Again To Re-Release in USA - Hindi Filmibeat

अजय देवगन और रणवीर सिंह की धूम- अमेरिका में फिर से रिलीज हो रही हैं ये सुपरहिट फिल्में

कोरोना वायरस की वजह से भारत में तो अभी सिनेमाघरों में ताले लगे हुए हैं, लेकिन कई देशों में धीरे धीरे जनजीवन नॉर्मल बनाने की कोशिश की जा रही है। पिछले चार महीनों में दुनियाभर में काफी कम फिल्में ही रिलीज हो पाई हैं, वो भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर। लिहाजा, 2019 की फिल्मों को सिनेमाघरों में रि-रिलीज किया जा रहा है।

ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 के अलावा, रणवीर सिंह की सिंबा, अजय देवगन की गोलमाल अगेन और तापसी पन्नू- भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म सांड की आंख भी रीगल वर्जीनिया सेंटर और रीगल कंट्रीसाइड, वर्जीनिया, यूएसए में फिर से रिलीज हुई है। रिलायंस इंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है। अमेरिका में दर्शक सिनेमाघरों में ये फिल्में देख पाएंगे।

Simmba- Golmaal Again

अजय देवगन, कुणाल खेमू, अरशद वारसी, तबू स्टारर गोलमाल अगेन 2017 में रिलीज हुई थी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से भी ऊपर का कलेक्शन किया था और ब्लॉकबस्टर रही थी।

वहीं, रणवीर सिंह की सिंबा भी रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म है, जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। यह फिल्म 2018 के अंत में रिलीज हुई थी। वहीं सुपर 30 और सांड की आंख.. साल 2019 में रिलीज फिल्में हैं, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। इन फिल्मों को ना सिर्फ स्टारकास्ट बल्कि कंटेंट की वजह से भी बहुत सराहा गया था। कोई शक नहीं इन फिल्मों को दोबारा बड़ी स्क्रीन पर देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X