सिंबा 2 को लेकर रणवीर सिंह ने किया बड़ा खुलासा? रोहित शेट्टी बनाना चाहते हैं सीक्वल!
रोहित शेट्टी को लेकर मशहूर है कि वो किसी फिल्म के साथ जब भी आते हैं तो धमाका तय होता है और ऐसा ही नजारा हाल ही में सूर्यवंशी के साथ देखने को मिला था। लेकिन उनके कॉप यूनिवर्स में एक नाम सिंबा का भी है जो कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म है। रणवीर सिंह कितने शानदार कलाकार हैं ये किसी से छिपा नहीं है और हाल ही में उनको फिल्म 83 में देखा गया था। एक्शन फिल्म सिम्बा उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक है और ऐसा लगता है कि प्रशंसकों को जल्द ही फिल्म की दूसरी किस्त देखने को मिलेगी।
खबरें हैं कि रणवीर सिंह इस फिल्म के सीक्वल को लेकर काफी उत्साहित हैँ। इस किरदार ने सूर्यवंशी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी और बॉलीवुड लाइफ की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह जल्द ही सिम्बा के रूप में वापसी करेंगे।

रणवीर सिंह ने एक पब्लिकेशन से बात करते हुए इस बात को लेकर खुलासा किया था। उन्होने कहा था कि.. "भगवान की इच्छा है कि यह निश्चित रूप से होगा।
यह हमेशा एक फ्रैंचाइज़ी बनने का इरादा था और मुझे लगता है कि रोहित सर सिम्बा 2 बनाना चाहते हैं, तो मैं इसका हिस्सा बनूंगा क्योंकि सिम्बा मेरा पसंदीदा किरदार है।
वह बहुत शरारती है, इतना क्रूर है।'' रणवीर सिंह के इस बयान के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि वो काफील जल्दी इस फिल्म के सीक्वल को साथ धमाका करने वाले हैँ। हालांकि इसका आधाकारिक ऐलान नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications











