मैं रोहित सर के साथ काम करने के लिए पागल थी - सिंबा की सफलता पर बोलीं सारा अली खान

सारा अली खान ने पिछले साल केदारनाथ के साथ अपना डेब्यू किया और डेब्यू के 20 दिन बाद ही उनकी दूसरी फिल्म सिंबा ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। इस फिल्म की सफलता के साथ सारा अली खान ने सीधा 200 करोड़ क्लब में एंट्री ली। फिल्म के बारे में बात करते हुए सारा ने बताया कि वो हमेशा से रोहित शेट्टी के साथ काम करना चाहती थीं।

सिंबा के बारे में बात करते हुए सारा ने बताया कि केदारनाथ के बाद ये मेरे लिए बिल्कुल अलग अनुभव था। मैं हमेशा से रोहित सर के काम की फैन थी और उनके साथ काम करना चाहती थी। इसलिए मैंने ये मौका हाथ से जाने नहीं दिया।

sara-ali-khan-talks-about-working-with-rohit-shetty-in-simmba

वैसे रोहित शेट्टी भी एक इंटरव्यू में बता चुके हैं कि कैसे सारा अली खान ने इस फिल्म में काम करने के लिए उन्हें परेशान कर दिया था। रोहित शेट्टी ने बताया कि सारा ने मुझे सिंबा के लिए मेसेज किया और मेसेज कर कर के मेरा सर खा गई।

फिर मुझे केदारनाथ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने भी फोन कर के कहा कि मैं केदारनाथ के कुछ फुटेज देखूं। मैंने सारा के कुछ सीन देखे और फिर उसे कॉल किया और सिंबा के लिए फाईनल कर दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X