रोहित शेट्टी ने ब्लॉकबस्टर 'सिंबा' के प्रॉफिट का इतना हिस्सा मुंबई पुलिस को किया डोनेट
रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह पुलिस बने नजर आए थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही है और जबरदस्त प्रॉफिट भी कमाया। ऐसे में फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी ने फिल्म की प्रॉफिट से 51 लाख मुंबई पुलिस वेलफेयर फंड में डोनेट किया है। बता दें, इससे पहले फिल्म 'उरी' के निर्माता- निर्देशक ने भी आर्मी वेलफेयर फंड को 1 करोड़ का डोनेशन दिया था।
यह फिल्म के निर्माता- निर्देशकों की ओर से बेहतरीन पहल है। बता दें, रोहित शेट्टी की सिंबा ने लगभग 200 प्रतिशत का मुनाफा कमाया था। 80 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने 239 करोड़ का कलेक्शन किया है। कोई शक नहीं कि मुंबई पुलिस को यह डोनेशन देकर रोहित शेट्टी ने एक उदाहरण पेश किया है।

हाल ही में मुंबई पुलिस के वार्षिक कार्यक्रम उमंग 2019 में सभी बॉलीवुड सितारे शरीक हुए थे। जहां सिंबा टीम ने यह डोनेशन दिया। इस मौके पर रोहित शेट्टी ने साथ रणवीर सिंह (सिंबा), अजय देवगन (सिंघम) और अक्षय कुमार (सूर्यवंशी) भी मौजूद रहे।
फिल्मों की बात करें तो सिंबा की बेजोड़ सफलता के बाद रोहित शेट्टी अक्षय कुमार के साथ सूर्यवंशी बनाने वाले हैं। जिसमें अक्षय भी पुलिस अफसर के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, अफवाह है कि इसके बाद रोहित शेट्टी अगली फिल्म सलमान खान के साथ करने वाले हैं। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications
