रणवीर सिंह का 2021 धमाका - दे दिया है सिंबा 2 का हिंट, रोहित शेट्टी को लगा रहे मक्खन

रणवीर सिंह और रोहित शेट्ट 28 दिसंबर को सिंबा के 2 साल पूरे होने का जश्न मना रहे थे और इस मौके पर उन्होंने अपनी अगली फिल्म सर्कस की शूटिंग से एक तस्वीर भी शेयर की। लेकिन इसके साथ ही रणवीर सिंह ने एक और फिल्म का भी हिंट दे दिया है और ये फिल्म है सिंबा 2।

रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि सर्कस के साथ वो सिंबा 2 की फील्डिंग भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि सिंबा, रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स के एक हीरो हैं।

ranveer-singh-hints-at-simmba-2-with-rohit-shetty-after-angoor-remake-cirkus

सिंबा, रोहित शेट्टी के हीरो सिंघम के फैन हैं और वो भी एक पुलिस ऑफिसर हैं। सिंबा के साथ रोहित शेट्टी ने 2018 में रणवीर सिंह को अपनी कॉप यूनिवर्स में एंट्री दी थी। एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी के साथ अपनी इस फिल्म पर बात करते हुए कहा कि मैं हमेशा से रोहित शेट्टी की फिल्म का हीरो बनना चाहता था क्योंकि हम दोनों में एक चीज़ कॉमन है - हम दोनों ही दर्शकों को बस इंटरटेनमेंट देना चाहते हैं।

गौरतलब है कि जहां, रोहित शेट्टी टिपिकल मसाला फिल्ममेकर हैं वहीं रणवीर सिंह पूरा का पूरा मसाले का डिब्बा हैं। और इन दोनों को ही पता है कि इनका दर्शक इनसे क्या चाहता है। रणवीर और रोहित 2018 में एक साथ सिंबा लेकर आए और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। ऐसे में सिंबा 2 का आईडिया अभी से दर्शकों को उत्साहित कर रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X