BOX OFFICE: रणवीर सिंह की सिंबा- भारत ही नहीं, ओवरसीज में भी 100 करोड़ पार!
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म सिंबा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। रोहित शेट्टी की यह फिल्म भारत में 232 करोड़ की कमाई कर चुकी है। वहीं, ओवरसीज में भी फिल्म धमाकेदार कलेक्शन कर रही है। इंटरनेश्नल मार्केट में फिल्म ने तीन हफ्तों में 90 करोड़ का कारोबार कर लिया है। वहीं, अभी भी फिल्म की कमाई जारी है।
ओवरसीज में भी इतनी शानदार कमाई के बाद सिंबा वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ पार कर चुकी है। कोई शक नहीं कि सिंबा रणवीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका पर धमाका किये जा रही है। तीन हफ्तों के बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है। फिलहाल सिंबा को सिर्फ उरी से टक्कर मिली है।

ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 250 करोड़ तक पहुंच सकता है। रणवीर सिंह ही नहीं.. बल्कि सारा अली खान के लिए भी यह फिल्म काफी खास रही है। सारा ने फिल्म केदारनाथ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया.. वहीं, सिंबा उनकी दूसरी फिल्म थी। सारा की पहली फिल्म जहां ऐवरेज रही.. वहीं, दूसरी फिल्म से उन्होंने सीधे 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले लिया।
यहां जानें सिंबा ने बॉक्स ऑफिस पर बनाए कितने रिकॉर्ड्स-


Click it and Unblock the Notifications