शशि थरूर पर बरसी कंगना रनौत, 'मत लगाईए हमारी कीमत, मत बनाईए हर चीज को बिजनेस'
कंगना रनौत ने हाल में ही शशि थरूर पर निशाना साधा। ट्विटर पर शशि थरूर घरेलू महिलाओं को मासिक भत्ता देने के हक में बात कही। इसी ट्वीट को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भड़क गईं। उन्होंने शशि थरूर को लेकर कहा कि हमारी लैंगिकता की कीमत मत लगाईए। हमें हमारी देखभाल को लेकर पैसे देने की कोई जरूरत नहीं है। हम लोगों को हमारे छोटे से महल की रानी होने की कीमत नहीं लगवानी है। हर चीज को बिजनेस की नजर से देखना बंद करिये। खुद को महिलाओं के प्रति समर्पित करिए। क्योंकि उसे आपको जरूरत है। महिलाओं को पैसों की नहीं प्यार और रिस्पेक्ट की जरूरत है।

दरअसल शशि थरूर ने कमल हासन को टैग करते हुए उनकी बात से सहमति जताई। जिसमें उन्होंे कहा था कि घरेलू कामकाज को भी प्रोफेशन का दर्ज मिलना चाहिए। राज्य सरकारों को इसके लिए मासिक भत्ता देना चाहिए। ये कदम समाज में काम करने वाली महिलाओं को सम्मान और उनके द्वारा किए जाने वाले काम के प्रति शानदार कदम साबित हो सकता है। इस प्रकार महिलाओं की शक्ति, स्वायत्ता और बेसिक इनकाम के नजदीक पहुंचेगी।
कंगना रनौत ने शशि थरूर को अगले ट्वीट में जवाब देते हुए लिखा, इस तरह के कदम से घर के मालिक को आप कर्मचारी बनाना चाहते हैं। ये बहुत ही बकवास कदम है कि आप माओं के संघर्ष व कुर्बानी और जिंदगी की अटूट कमिटमेंट्स की कीमत लगाना चाहते हैं। लगता है आप तो भगवान को भी उसकी रचना के लिए भी पे करना चाहते हैं। क्यों आज आपको अचानाक इतनी दया आ रही है? ये बहुत ही मजाकिया और दर्दनाक विचार है।


Click it and Unblock the Notifications











