'मैं बीफ नहीं खाती हूं ना रेड मीट', कंगना रनौत ने दी सफाई तो यूजर्स ने खोल दिया कच्चा चिट्ठा, बोले- अब बताओ...

Lok sabha election 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों चुनाव को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी से चुनावी मैदान में खड़ी हैं। जहां उनका मुकाबला विक्रमादित्य सिंह से होगा। बता दें कि इन दिनों कंगना अपने कई बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी हैं। बीते दिनों जहां उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधा था तो वहीं अब कंगना खुद निशाने में फंसती नजर आ रही हैं। जी हां, हाल ही में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने यह दावा किया है कि कंगना बीफ और मीट खाती हैं। वहीं अब इसपर कंगना ने भी पलटवार किया है।
I don’t consume beef or any other kind of red meat, it is shameful that completely baseless rumours are being spread about me, I have been advocating and promoting yogic and Ayurvedic way of life for decades now such tactics won’t work to tarnish my image. My people know me and…
— Kangana Ranaut (Modi Ka Parivar) (@KanganaTeam) April 8, 2024
कंगना ने कहा कि बदनाम करने की करी जा रही है कोशिश
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया एक्स का सहारा लेते हुए लिखा- 'मैं बीफ या किसी भी प्रकार के रेड मीट का सेवन नहीं करती हूं यह शर्मनाक है। मेरे बारे में आधारहीन बातें कही जा रही है। मैं दशकों से यौगिक और आयुर्वेदिक जीवनशैली का प्रचार कर रही हूं। कंगना आगे कहती हैं कि इस तरह की रणनीति मेरी छवी को खराब करने के काम में नहीं आने वाली है। क्योंकि लोग मुझे जानते हैं कि मैं एक गौरवान्वित हिंदू हूं और कोई भी चीज उन्हें गुमराह नहीं कर सकती जय श्री राम।'
पुराना ट्वीट वायरल
कंगना के इतना बोलने पर कुछ यूजर्स ने पुराना ट्वीट दोबारा शेयर करना शुरू कर दिया है। जिसमें कंगना की तरफ से यह लिखा गया था कि बीफ खाने में कोई बुराई नहीं है। मीट खाने में कुछ गलत नहीं है। यह धर्म की बात नहीं है। यह बात छिपी नहीं है कि कंगना 8 साल से शाकाहारी जीवन बिता रही हैं। वह योगी की तरह रहना चुन चुकी हैं। वह सिर्फ एक धर्म में यकीन नहीं करतीं। जबकि दूसरी ओर उनका भाई मीट खाता है।
कंगना ने खाया था बीफ का डिश
कंगना ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि जो काम मना किया जाता है उन्हें वो करना पसंद है। उनके परिवार में बीफ खाना मना है। इसीलिए उन्होंने स्टेक्स खाया था जो बीफ से बनी एक डिश होती है।


Click it and Unblock the Notifications












