Kangana Ranaut ने उर्मिला को P*rn स्टार कहने पर दी सफाई, लेकिन अब घसीटा सनी लियोनी का नाम

Kangana Ranaut On Urmila Matondkar: अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत पहले ही कई विवादों से घिरी हुई हैं। हाल ही में एक शिखर सम्मेलन के दौरान कंगना ने कांग्रेस नेता द्वारा किए गए भद्दे कमेंट पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। लेकिन बातों ही बातों में वो उर्मिला के बारे में कुछ अजीब बात ही कह गईं।
कंगना रनौत ने उर्मीला मातोंडकर के बारे में किए गए कमेंट का बचाव किया। आपको बता दें, कुछ समय पहले कंगना ने उर्मिला मातोंडकर को "सॉफ्ट पोर्न" एक्ट्रेस बताया था। जब कंगना को अपने कमेंट पर सफाई देने के लिए दबाव डाला गया, तो उन्होंने कहा कि किसी को "पोर्न स्टार" कहना अपमानित क्यों माना जाता है? यहां पर कई कई पोर्न स्टार्स को कितना सम्मान दिया जाता है।
कंगना ने कहा- "क्या सॉफ्ट पोर्न या पोर्न स्टार एक आपत्तिजनक शब्द है? नहीं, यह कोई आपत्तिजनक शब्द नहीं है। यह एक ऐसा शब्द है जो सामाजिक रूप से स्वीकार्य नहीं है। हमारे देश में जितना पोर्न स्टार को सम्मान मिलता है, पूछिए सनी लियोन से, उतना सम्मान पूरे विश्व में किसी को नहीं मिल सकता।"
उन्होंने कहा, "मुझसे उर्मिला जी के उस सवाल पर कमेंट करने के लिए कहा गया था, जिसमें उन्होंने पूछा था कि भाजपा किस आधार पर मुझे राजनीति में लाने के लिए विचार कर रही है। यह उनका सवाल था। मेरा मानना है कि कला के काफी अलग-अलग क्षेत्र हैं।"
कंगना ने बॉलीवुड की आइटम सॉन्ग कल्चर के बारे में बात करना जारी रखा और बताया कि यहां महिलाओं को "तंदूरी मुर्गी" जैसे लेबल की आदत है, तो "सॉफ्ट पोर्न एक्टर" जैसे शब्दों को बुरा क्य माना जा रहा है। मैं किसी भी बात को सही नहीं ठहरा रही हूं। अगर ये एक्ट्रेस 'तंदूरी मुर्गी', 'आइटम गर्ल', 'शीला की जवानी' जैसे शब्दों के साथ कंफर्टेबल हैं, तो इस शब्द को वो अपमान के रूप में क्यों देख रही हैं? मुझे व्यक्तिगत रूप से नहीं लगता कि मेरा उन्हें (उर्मिला मातोंडकर) शर्मिंदा करने का कोई इरादा था क्योंकि वह उस तरह के रोल में बहुत कंफर्टेबल हैं।'


Click it and Unblock the Notifications