चुनाव जीतने के चक्कर में फिसली कंगना रनौत की जुबान, बोलीं- राहुल गांधी की प्रेमिका...

kangana ranaut

Loksabha election 2024: मंडी से बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहीं कंगना रनौत ने हाल ही में गांधी परिवार पर निशाना साधा है। जी हां, कंगना ने राहुल गांधी के साथ ही प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी पर भी तंज कसा है। कंगना ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों परेशान लगते हैं। ऐसा लगता है कि दोनों ही अपनी जिंदगी में परेशान हैं। कंगना आगे कहती हैं कि राहुल गांधी बहुत ही महत्वकांक्षी हैं वे बहुत कुछ कर सकते हैं, लेकिन हालात के मारे हैं। वे जिंदगी में बेहतर कर सकते हैं। उनपर उनकी मां दबाव बनाती हैं। यही वजह है कि वे राजनीति में सफल नहीं हो पा रहे हैं।

उनकी मां उनपर दबाव जालती हैं...कंगना
कंगना यहीं चुप नहीं हुईं इसके आगे भी वे निजी तंज सकती नजर आईं। कंगना आगे कहती हैं कि उनकी माता बहुत अमीर हैं। उनके पास कोई धन की कमी नहीं है। सुनने में आता है कि वह एक महिला के प्रेम करते थे, वह ना तो उसे पा सके, ना ही उनकी शादी हुई, ना ही उनका अब तक परिवार बस पाया है और ना ही वह करियर में सफल हो पाए। उनके ऊपर उनके परिवार का दबाव बना हुआ है। हमने यह उड़ती- उड़ती सुनी है मुझे इस बारे में अधिक नहीं पता कि उन्होंने शादी आखिर क्यों नहीं की। फिलहाल तो वह बहुत अकेले लगते हैं। राहुल गांधी को कुछ और करना चाहिए। वे सफल हो सकते थे, लेकिन यह बात उनकी माता नहीं समझती हैं।

प्रियंका गांधी के बारे में यह बात कहती नजर आईं कंगना
कंगना रनौत यहीं नहीं रुकीं। वे आगे प्रियंका गांधी के बारे में कहती हैं- दोनों ही मुझे अच्छे लगते हैं मुझे ऐसा लगता है कि उनकी मां को उन्हें टॉर्चर नहीं करना चाहिए। उन्हें सुखी जिंदगी जी लेने देनी चाहिए। अभी समय है उनकी मां उन्हें सही रास्ता दिखाएं। वहीं इंदिरा गांधी को लेकर भी कंगना कहती हैं कि उनमें कुछ अच्छे गुण थे। मैंने उनपर फिल्म बनाई है। यह फिल्म किसी की चुगली करने के लिए नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X