कंगना- आलिया के विवाद पर रणदीप हुड्डा ने तोड़ी चुप्पी, इसलिए गली बॉय एक्ट्रेस का दिया था साथ?

एक वक्त था जब कंगना रनौत ने आलिया भट्ट को निशाना बनाया था और उस दौरान उनका साथ रणदीप हुड्डा ने दिया था। अब इतने सालों के बाद रणदीप ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। गौरतलब है कि ये वो वक्त था जब आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय रिलीज हुई थी।
इस दौरान कंगना रनौत ने आलिया की काफी बुराई की थी। अब अभिनेता रणदीप हुड्डा ने झगड़े के बारे में खुलकर बात की और कहा कि उस वक्त आलिया को गलत तरीके से टारगेट किया जा रहा था। रणदीप इस दौरान सिद्धार्थ कनन से बात कर रहे थे। वो बोले, "हाईवे में काम करते हुए मेरा आलिया के साथ अच्छा बॉन्ड बन गया था।
मुझे नहीं पता कि क्या यह उसके लिए भी वैसा ही था या नहीं। मैं केवल खुद के लिए बात कर सकता हूँ। मैंने देखा है कि वह हमेशा नई चीजें करने की कोशिश करती हैं।'' इसके अलावा रणदीप बोले, ''मैं सिर्फ इसलिए आलिया के लिए खड़ा हुआ था क्योंकि उसको उसके साथ गलत हो रहा था।'' रणदीप हुड्डा का ये बयान चर्चा का विषय है।
वीर सांवरकर को लेकर है चर्चा में
रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर इस वक्त खबरों का हिस्सा है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा ने खुद ही वीर सावरकर का किरदार निभाया है। हालांकि फिल्म को कुछ खास रिसपॉन्स लोगों की तरफ से नहीं मिला है। एक्टर ने कहा था कि ये फिल्म उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था और इसके लिए उन्होने अपने सारे पैसे दांव पर लगा दिए हैँ। देखने वाली बात होगी कि फिल्म कितनी कमाई करती है।
दमदार एक्टर हैं रणदीप
रणदीप हुड्डा जब भी किसी फिल्म का हिस्सा बनते हैं वो काफी कमाल करते हैँ। उनकी अदाकारी के चर्चे होते हैं। उन्होने कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया है और लाइमलाइट हासिल की है। देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में वो किस फिल्म का हिस्सा बनते हैं।


Click it and Unblock the Notifications