चुनावों की धूप-धूल में खराब हुए कंगना रनौत के बाल, मंडी छोड़ पहुंची मुंबई भड़के लोग बोले- सुभाष चंद्र बोस

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Video: बॉलीवुड अभिनेत्री जो कि इन दिनों अपने पॉलिटिकल डेब्यू को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। वो फिलहाल चुनावी रण छोड़कर सलून में अपनी बिखरी जुल्फे संवारने पहुंचीं। इस दौरान कंगना रनौत को मुंबई के एक सलून में स्पॉट किया तो सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो चला है।

कंगना रनौत के इस वी़डियो में आप देख सकते हैं कि हसीना व्हाइट ड्रेस में सलून के बाहर अपनी जुल्फे लहराते हुए दिखाई दीं। इस दौरान कंगना का अंदाज चुनावी रैली से एकदम अलग ही दिखाई दे रहा था। ऐसे में सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है।

जहां कुछ लोगों का कहना है कि अगर ये चुनाव जीत भी जाती हैं तो ऐसे ही मुंबई में मरटगश्ती करती रहेंगी, इन्हें लोगों की समस्याओं से कुछ फर्क नहीं है। इसके साथ ही कुछ लोग उनके पुराने वीडियो को अभी तक नहीं भूले हैं और कमेंट सेक्शन में लिख सुभाष चंद्र बोस का नाम लिख रहे हैं। इसके साथ ही एक यूजर ने लिखा, चुनावी रैली के कारण हेयरस्टाइल खराब हो गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्ट्रेस से नेता बनीं कंगना रनौत ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लेकर अपने हालिया बयान से बहस छेड़ दी है। 'टाइम्स नाउ समिट' के दौरान कंगना ने एक हैरान करने वाला दावा करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस को आजाद भारत का पहला प्रधानमंत्री बताया। प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के वीडियो शेयर किए जाने के बाद कंगना के बयान की वीडियो क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

Read more about: kangana ranaut bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X