चुनावों के बीच कंगना रनौत ने इस चीज पर उड़ा दिए करोड़ों, लोग बोले- बस कर बहन टिकट वापस ले लेंगे

Kangana Ranaut New Car: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों करियर के एक अलग ही मोड़ पर आ पहुंचीं हैं। अपनी शानदार एक्टिंग के लिए चार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी कंगना रनौत अब अपनी राजनैतिक सफर के लिए कमर कस चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोक सभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी खड़ी है।
चुवानी रैलियों के बीच कंगना अब अपनी नई गाड़ी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना ने Mercedes Maybach खरीदी है और इसकी कीमत 2.4 करोड़ रुपए है। कंगना अपनी कार में रविवार को मुंबई में नजर आई थीं।
कंगना रनौत, जिनके पास पहले से ही मर्सिडीज मेबैक S680 है, ने हाल ही में अपनी दूसरी मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस खरीदी है। इसकी कीमत 2.43 करोड़ है जबकि S680 को उन्होंने 3.6 करोड़ में खरीदा गया था। इस नई कार के साथ उनके कलेक्शन में एक और कार जुड़ गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना के पास BMW 7-सीरीज 730LD, एक मर्सिडीज GLE 350D SUV और एक ऑडी Q3 भी हैं।
बात कंगना रनोट के वर्कफ्रंट की करें तो वे काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त फ्लॉप हो रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म धाकड़ को रिलीज के साथ फ्लॉप घोषित कर दिया गया था। फिल्म डिजास्टर साबित हुई। अब फैन्स को कंगना की फिल्म इमरजेंसी की इंतजार है। इस फिल्म में वह पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। फिल्म 10 जून को रिलीज हो रही है।
इसके साथ ही आपको बता दें कि एनिमल स्टार रणबीर कपूर ने भी हाल ही में नई गाड़ी Bentley खरीदी है। वे इस गाड़ी पत्नी आलिया भट्ट के साथ मुंबई की सड़कों पर घूमते भी नजर आए। उनकी इस कार की कीमत करीब 8 करोड़ है।


Click it and Unblock the Notifications