कंगना रनौत पर भड़का सुभाष चंद्र बोस का परिवार, बोले- नेहरू थे देश के पहले प्रधानमंत्री... तुम अपने..

SC Bose Family Lashes Out On Kangana Ranaut

SC Bose Family Lashes Out On Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी राजनैतिक पारी शुरू करने के लिए काफी पसीना बहा रही है। इसके साथ ही ये हसीना अपने बयानों को लेकर हमेशा से सुर्खियों में बने रहना जानती है। हाल ही में कंगना रनौत ने टाइम्स नाउ से समिट में सुभाष चंद्र बोस को देश का पहला प्रधानमंत्री बताकर बवाल खड़ा कर दिया है। इसके कारण जहां उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है तो वहीं अब नेताजी के परिवार के ओर से भी कंगना के इस बयान को निंदनीय करार दिया गया है।

सुभाष चंद्र बोस के पोते ने कंगना से नाराजगी जताई है। कंगना रनौत को फटकार लगाते हुए, चंद्र कुमार बोस ने कहा‌ कि कंगना का बयान इतिहास को विकृत करने और राजनीतिक लाभ के लिए बोस की विरासत में हेरफेर करने का प्रयास है। इसकी कड़ी निंदा करते हैं।

रानौत ने हाल ही में यह कह कर विवाद खड़ा कर दिया था कि बोस भारत के पहले प्रधान मंत्री थे। इस दावे का खंडन करते हुए बोस के पोते, चंद्र बोस ने कहा "बंगाल और पंजाब के विभाजन के बाद नेहरू भारत के पहले प्रधान मंत्री थे। यह इतिहास है। इसे कोई नहीं बदल सकता।" इसके अलावा उन्होंने कहा, "नेताजी का इस्तेमाल नेहरू और कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए किया जा रहा है, जो बेहद आपत्तिजनक है।"

चंद्र बोस ने यह बात स्वीकारते हुए कहा, "हालांकि नेताजी और नेहरू में मतभेद थे, फिर भी वे एक-दूसरे का सम्मान करते थे। अगर ऐसा नहीं होता, तो नेता जी आजाद हिंद फौज की ब्रिगेड का नाम नेहरू और गांधी के नाम पर नहीं रखते।"

Read more about: kangana ranaut bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X