..................... Salman Khan got death threats and these actors also received threats, have got Y+ security - Hindi Filmibeat

सलमान खान समेत इन सितारों के सिर पर मंडरा रहा है खतरा, आए दिनों मिलती है जान से मारने की धमकी

Salman Khan

These stars including Salman Khan received death threats: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सलमान खान इन दिनों मुसीबत में फंसे नजर आ रहे हैं। 14 अप्रैल सुबह 4:50 के आसपास बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जबरदस्त फायरिंग होनी शुरू हो गई थीं। फायरिंग करने वालों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार दो शूटर थे जो फायरिंग करके भाग गए। इस हादसे के बाद से सलमान खान के घर के आगे सिक्योरिटी और भी बढ़ा दी गई है। साथ ही सलमान खान की पर्सनल सिक्योरिटी भी बढ़ा दी है गई। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान खान पर हमला करने की कोशिश की गई हो।

सलमान खान को मिली थी जान से मारने की धमकी
साल 2023 में भी सलमान खान को मेल द्वारा धमकी मिली थी। इसके असाला फोन पर भी उन्हें कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन धमकियों के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का हाथ बताया जा रहा है। क्योंकि पिछली बार भी उन्होंने धमकी देते हुए कहा था कि ये मत सोचना की तुम हमें मूर्ख बना पाओगे। दाऊद इब्राहिम तुम्हें हमारी पहुंच से बचा नहीं सकता है। तुम्हें कोई बचा नहीं सकता।

शाहरुख खान की बढ़ाई गई थी सुरक्षा

पठान और जवान हिट जाने के बाद किंग खान को जान से मारने के धमकी भरे फोन आ रहे थे। इसलिए महाराष्ट्र सरकार ने शाहरुख खान की सुरक्षा के लिए Y+ सिक्योरिटी का इंतजाम किया था। इस सुरक्षा में 6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और 5 वेपन्स के साथ 24 घंटे के लिए तैनात किए जाते हैं।

अतिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन की भी सुरक्षा को काफी टाइट रखा गया है। सदी के महानायक को भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा को देखते हुए Y+ सिक्योरिटी तैनात की गई थी।

कंगना रनौत

कंगना रनौत पर भी जान से मारने की धमकी का खतरा मंडरा चुका है। इसके लिए उन्होंने पुलिस में कंप्लेंट दर्ज करवाई थी और उनसी कॉपी भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सरकार ने उन्हें Y+ सिक्योरिटी दी है। फिलहाल तो बता दें कि कंगना की सुरक्षा के लिए 10 जवान अलग-अलग शिफ्ट में तैनात किए गए हैं।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार को भी सरकारी सुरक्षा प्रदान की गई है। अक्षय देश-दुनिया में लोकप्रिय हैं। इसलिए उनके कई दुश्मन भी हैं। उन्हें भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। यही वजह है कि उन्हें भी सरकारी सुरक्षा मिली हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X