..................... after rahul gandhi Kangana Ranaut calls vikramaditya chota pappu creates controversy from himachal to delhi - Hindi Filmibeat

राहुल गांधी के बाद कंगना रनौत ने इस नेता को बताया छोटा पप्पू, हिमाचल से लेकर दिल्ली तक बवाल

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Chota Pappu: मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता विक्रमादित्य पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पप्पू, राजा भैया, राजा जी, कोई भी अभद्र शब्द नहीं है। कंगना ने कहा कि मेरे राजनीति में आने से सबसे अधिक दिक्कत विक्रमादित्य सिंह को ही हो रही है।

कंगना ने कहा कि वो कभी मेरे ऊपर कीचड़ उछालते हैं कभी विकास की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। वह जनता को जवाब दे कि 15 माह में लड़ने झगड़ने के सिवाय कांग्रेस सरकार ने क्या किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस बिखर गई है।

कंगना ने कहा कि हिमाचल सरकार का जाना तय है। कंगना ने कहा कि हिमाचल सरकार ने डेढ़ साल में कुछ नहीं किया। कंगना आज सिमसा में नसोगी पंचायत में आयोजित समारोह में लोगों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य मेरा छोटा भाई है।

इतना प्यारा नाम दिया फिर भी नाराज हो गए। पहले खुद पूछ रहे थे कि मैंने क्या खाया जब मैंने जवाब दिया तो पलट गए। मुझे अशुद्ध बताया मैंने अपना चरित्र बताया तो बोला छोड़िए यहां वहां की बातें। छोटे बच्चे को प्यार से राजा बाबू,पप्पू कहते हैं।

काम की बात करनी है तो बताओ महिलाओं को 1500 मिले, मोबाइल स्वास्थ्य वैन चली। बागवानों को फल के दाम उनके अनुरूप मिले। कंगना ने कहा कि मोदी देश में एक ही नाम व गारंटी है। उन्होंने कहा कि वह उनकी अपनी बेटी है। अपना कीमती वोट देकर दिल्ली भेजें। उन्होंने आज अपनी पंचायत के लोगों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया। कंगना ने सम्मानित समारोह आयोजित करने के लिए नसोगी पंचायत का आभार जताया।

इससे पहले मंडी संसदीय प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने कहा कि कंगना को भारी मतों से जीतकर दिल्ली भेजेंगे। नसोगी पंचायत के प्रधान दिले राम व उप प्रधान रवि ठाकुर ने कंगना को भरोसा दिलाया कि समस्त पंचायत कंगना में है।

Read more about: kangana ranaut bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X