राजनीति में आते ही कंगना रनौत के बदले बोल, अपनी ही बात पर नहीं कर पा रहीं अमल

Kangana Ranaut Old Tweet Viral On Election: कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन कही जाती है और आपको बता दें कि अब वह राजनीति में एंट्री मार चुकी है। दरअसल भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव 2024 में हिमाचल प्रदेश के मंडी से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कंगना रनौत मंडी में ही पैदा हुई और अब राजनीति में एंट्री करने के बाद काफी ज्यादा चर्चा का विषय बन गई है।
इसी के अलावा कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी उन पर एक भद्दा कमेंट किया। जिसको लेकर भी काफी ज्यादा बवाल देखने को मिल रहा है। वैसे भी यह कंगना रनौत का राजनीति में आना कोई हैरान कर देने वाली बात नहीं है क्योंकि पिछले साल से ही वह लगातार लोगों को हिंट दे रही है। यहां तक कि अभिनेत्री भाजपा की विचारधारा को लेकर भी काफी बात करती हुई नजर आती हैं।
लेकिन अब कंगना रनौत का एक पुराना ट्वीट तेजी से वायरस होता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद अभिनेत्री पर अपनी ही बात से पलट जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। एक वक्त पर एक्ट्रेस ने कहा था कि वह मंडी से कभी भी चुनाव नहीं लड़ेंगी। मार्च 2021 में एक यूजर ने इस बात का दावा किया था कि एक्ट्रेस मंडी से चुनाव लड़ने जा रही है। हालांकि एक्ट्रेस में इस बात को सिरे से खारिज कर दिया था।
कंगना रनौत ने इस पर बात करते हुए कहा था कि "हिमाचल प्रदेश की जनसंख्या 60 से 70 लाख की है। वहां पर ना तो गरीबी है ना ही कोई अपराध है। मैं किसी कंपलेक्स राज्य से चुनाव लड़ना चाहती हूं। मुझे 2019 के चुनाव में ग्वालियर का ऑप्शन मिला। अगर मैं राजनीति में आता हूं तो मुझे एक ऐसा राज्य चाहिए जहां पर चीज कंपलेक्स हों।"
कंगना रनौत ने इस पर आगे बात करते हुए लिखा कि "मैं उन राज्यों पर काम करना चाहती हूं और इस फील्ड में भी क्वीन बनना चाहती हूं। तुम्हारी तरह छोटे आदमी को यह बड़ी सी बात समझ नहीं आ पाएगी।" अगर एक्ट्रेस के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 8 साल में 9 फ्लॉप फिल्में दे दी है। जल्दी ही उन्हें 'इमरजेंसी' फिल्म में देखा जाने वाला है और इसे 14 जून को रिलीज किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications