'संजू' की धमाकेदार ओपनिंग- और ताबड़तोड़ टूटे ये 6 BOX OFFICE रिकॉर्डस
Recommended Video

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म संजू ने 34.75 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग दी है। जी हां, फिल्म ने रिलीज होते ही कई बड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वहीं, ट्रेड पंडितों की मानें तो वीकेंड पर यह फिल्म सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ने वाली है। यह 2018 की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभर सकती है, जो रिकॉर्ड फिलहाल पद्मावत के पास है।
धमाकेदार ओपनिंग- संजू के सामने, बुरी तरह धराशायी सलमान खान की रेस 3
राजकुमार हिरानी की इस फिल्म को जिस तरह तारीफ पर तारीफ मिल रही है, कोई शक नहीं कि यह वीकेंड तक 100 करोड़ का आंकड़ा आराम से पार कर जाएगी। वहीं, फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 300 करोड़ पार तक जा सकता है। जाहिर है यह 2018 की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है। इसका सबसे बड़ा कारण है फिल्म का सोलो रिलीज होना.. यहां तक की आने वाले कुछ हफ्तों में भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही।

जिसका फायदा संजू को जरूर होगा। सलमान खान की रेस 3 इस फिल्म के आते ही पूरी तरह गायब हो चुकी है। कुछ ही दिनों में संजू रेस 3 की कमाई को पार भी कर जाएगी। बता दें, यह रणबीर कपूर के करियर की पहली 300 करोड़ी फिल्म साबित होगी।
यहां जानें रिलीज होते संजू ने तोड़े कौन कौन से रिकॉर्ड्स-


Click it and Unblock the Notifications