देर रात आलिया भट्ट को लेकर निकले रणबीर कपूर, पैपराजी ने की ऐसी हरकत बोले- बैठ जाओ अंदर

Ranbir Alia Video: बॉलीवुड स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को देर रात मुंबई में उनक लग्जरी गाड़ी में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान रणबीर आलिया के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि देर रात से ही वायरल हो रहे हैं। सामने आए वीडियो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेहद बिंदास अंदाज में दिखाई दिए।
रणबीर आलिया को उनकी नई स्वैंकी कार में देखते ही पैपराजी की भीड़ जमा हो गई। तमाम पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने के लिए उनकी गाड़ी के काफी करीब पहुंच गए जिससे कि रणबीर कपूर को गाड़ी चलाने में काफी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में रणबीर कपूर ने मजाकिया अंदाज में उनसे कहा, "बैठ जाओ अंदर।"
ये सुनते ही हर कोई हंसने लगा साथ ही गाड़ी की आगे की सीट पर बैठी आलिया भट्ट भी मंद मंद मुस्कान देती दिखाई दीं। इस दौरान रणबीर कपूर काफी हैंडसम अवतार में दिखाई दिए। वहीं आलिया भट्ट भी स्ट्रैपी ड्रेस में पार्टी लुक में दिखाई दे रही थीं।
बता दें कि रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' पर काम शुरू कर चुके हैं वहीं आलिया भट्ट के भी कुछ प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है जिनपर वो काम कर रही है। बिजी शेड्यूल के बाद भी दोनों अपनी बेटी राहा की मिलकर परवरिश कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications