रणबीर की बहन की शादी में सलमान बारातियों को पिला रहे थे शराब, गुस्से में ऋषि कपूर ने कहा- 'तू निकल यहां से'

salman rishi

Salman Khan Riddhima Kapoor: क्या आप जानते हैं कि रिद्धिमा कपूर की शादी में सुपरस्टार सलमान खान बारटेंडर थे? पिछले हफ्ते नेटफ्लिक्स इंडिया पर द ग्रेट इंडियन कपिल शो के प्रीमियर एपिसोड में,पूरा कपूर परिवार आया था और इस दौरान कुछ ऐसे खुलासे हुए, जिन्हें जानकर लोग हैरान हो गए।

रणबीर कपूर ने बताया कि रिद्धिमा बड़ी होकर सलमान की बहुत बड़ी फैन बन गई थीं और उनके कमरे की दीवारों पर उनके ही पोस्टर थे। फिर कपिल शर्मा ने पूछा कि हमने कहीं सुना है कि सलमान खान आपकी शादी में बारटेंडर बने थे। इस बात पर ऋद्धिमा ने हामी भरी और नीतू कपूर ने बोला कि बताओ फिर क्या हुआ? तो ऋद्धिमा ने कहा कि शराब खत्म हो गई थी।

इसके बाद नीतू कपूर ने कहा कि 'सलमान ने उनसे कहा कि मैं बारटेंडर बनता हू्ं तो मैंने कहा ठीक है। वो चले गए सबको शराब देने के लिए। सलमान खान ने सभी को शराब परोसी थी! लोगों ने आ के बोला कि ख़तम हो रहा है सब कुछ, टकीला खत्म हो रहा है। ऋषि बोले कि मैं तो इतने ले आया था, खत्म कैसे हो सकता है।'

नीतू कपूर ने आगे बताया- 'जब ऋषि देखने गए तो उन्होंने देखा कि सारे मेहमान ड्रिंक को फेंक-फेंककर सलमान के पास वापस जा रहे थे और सलमान खान से अपनी ड्रिंक के ग्लास भरवा रहे थे। ऋषि जी वहां पर गए और सलमान से कहा कि जा तू, निकल वहां से।'

ऋषि और नीतू की फैशन डिजाइनर बेटी रिद्धिमा ने दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की। उनकी एक बेटी समारा है, जो इस साल 12 साल की हो गई है। रिद्धिमा नेटफ्लिक्स इंडिया के आने वाले रियलिटी शो फैबुलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स से स्क्रीन पर डेब्यू करेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X