..................... Ranbir Kapoor with alia bhatt reached Salman Khan house before eid netizans react ghar jodne wali alia - Hindi Filmibeat

थप्पड़ से लेकर गर्लफ्रेंड चुराने का कांड, सब भूलकर सलमान के घर पहुंचे रणबीर, लोग बोले- घर जोड़ने वाली आलिया

Ranbir Kapoor Salman Khan Alia Bhatt

Ranbir Kapoor Alia Bhatt At Salman Khan House: 11 अप्रैल को दुनिया भर में ईद का जश्न बहुत ही जोरों शोरों से मनाया गया। इतना ही नहीं आपको बता दें कि सलमान खान से लेकर शाहरुख खान ने भी अपने चाहने वालों को ईद की मुबारकबाद दी थी। लेकिन ईद के मौके पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में नजर आए। यहां का उनका एक फोटो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल एक वक्त पर सलमान खान और रणबीर कपूर के बीच अनबन की खबरें सामने आई थी। दावा तो यह भी किया जाता है कि दोनों ने सालों तक एक दूसरे से बात भी नहीं की। लेकिन अब ऐसा लगता है कि सालों बाद दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में डिनर करने के लिए गए थे।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को साथ में सलमान खान के घर पर स्पॉट किया गया था। दरअसल भाईजान के करीबी शख्स मगर पी बसंत ने 2 दिन पहले ही अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर को साझा किया था। इस तस्वीर पर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट बांद्रा वेस्ट की लोकेशन भी थी। उनके साथ में रणबीर और आलिया दोनों नजर आ रहे थे।

लेकिन आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इस तस्वीर को देख अब फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है। इस पर लोग भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि "सलमान और रणबीर की तस्वीर अपलोड कर दो।" एक अन्य यूज़र ने लिखा कि "घर जोड़ने वाली बहू है आलिया।" एक दूसरा यूजर लिखता है कि "अगली बार यह कंगना के साथ पैचअप करेगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X