Bollywood Hindi Live Updates: रणबीर आलिया को पैपराजी ने घेरा, अक्षय टाइगर में हाथापाई

Bollywood Hindi Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 07 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार के वायरल वीडियो की। इस वीडियो को अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में अक्षय और टाइगर पंचिंग बैग पर बॉक्सिंग की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। तभी टाइगर अक्षय से नया मोबाइल फोन मांगते हैं। यह सुनकर बड़े मियां टाइगर से कहते हैं जब तक तू मेरा सीना चौड़ा नहीं करेगा ना, मैं तुझे कोई फोन लेकर नहीं दूंगा।' दरअसल, दोनों अपनी आने वाली फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर छाए हुए हैं।

इसके साथ ही बी टाउन में मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर खास दोस्तों के लिए पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में करीना कपूर खान अपने पूरे गर्ल गैंग के साथ धूम मचाती दिखाई दीं। करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा और नताशा पूनावाला देर रात मस्ती में नजर आई।

इसी तरह की तमाम जानकारी के लिए आप दिनभर बने रहिए Filmibeat Hindi के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Apr 7, 2024 8:30 PM

    पलक तिवारी ने कैमरा देखते ही पास की स्माइल

    एक्ट्रेस पलक तिवारी ने काफी कम उम्र में अपनी अलग पहचान बना ली है। एक्टिंग फैमिली से आने वाली पलक तिवारी ने भी बॉलीवुड की तरफ कदम बढाया। पलक तिवारी को इंडस्ट्री में आए भले ही कम समय हुआ लेकिन वह अक्सर लाइमलाइट में आ जाती हैं। इसी बीच पलक तिवारी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं और उनकी तस्वीरें पैपराजी के कैमरे में कैद हुई हैं। पलक तिवारी की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

  • Apr 7, 2024 8:29 PM

    रश्मिका मंदाना ने कुछ ऐसे मनाया अपना 28वां बर्थडे

    साउथ फिल्म स्टार रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने बर्थडे का जश्न मना रही हैं। अदाकारा रश्मिका मंदाना हाल ही में 28 बरस की हुई हैं। अपने 28वें बर्थडे के लिए अदाकारा भारत में नहीं बल्कि दुबई में पहुंची थीं। जहां कथित तौर पर अदाकारा रश्मिका मंदाना ने अपना बर्थडे रयूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा संग मनाया है। अदाकारा रश्मिका मंदाना के बर्थडे की ये खास तस्वीरें अब सामने आने लगी हैं। इन तस्वीरों के जरिए अदाकारा ने अपने इंटीमेट बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक फैंस को दी।

    रश्मिका मंदाना ने कुछ ऐसे मनाया अपना 28वां बर्थडे
  • Apr 7, 2024 5:39 PM

    'क्रू' ने दुनियाभर में दिखाया कमाल

    करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनॉन की फिल्म 'क्रू' को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में देखी जा रही है। फिल्म 'क्रू' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म को ये आंकड़ा पार करने में 9 दिन का समय लगा है। करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनॉन की फिल्म की कमाई के आंकड़े बता रहे हैं कि लोगों का जमकर मनोरंजन हो रहा है।

  • Apr 7, 2024 5:35 PM

    आरती सिंह ने मंगेतर संग मनाया रोमांटिक बर्थडे

    अदाकारा आरती सिंह को उनके मंगेतर दीपक चौहान बर्थडे पर सरप्राइज करते दिखे। दीपक चौहान ने बेहद रोमांटिक अंदाज में अपनी कार की डिग्गी गुब्बारों और हैप्पी बर्थडे के बैनर से सजाई थी। साथ ही एक बड़ा सा प्यारा बर्थडे केक भी नजर आया। जिसे काटते वक्त एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस वीडियो को शेयर करते हुए अदाकारा आरती सिंह ने कैप्शन में लिखा, 'सबसे खास बर्थडेज में से एक। शुक्रिया उस ढेर सारे प्यार के लिए जो मुझे चारों ओर से मिला। माफ कीजिएगा मैं आप लोगों को रिप्लाई नहीं कर पाई। शुक्रिया दीपक चौहान इसे बेहद खास और यादगार बनाने के लिए। शुक्रिया मेरे परिवार और दोस्तों का.. मुझे इतना प्यार करने के लिए।'

  • Apr 7, 2024 4:48 PM

    मंदिरा बेदी के ट्रांसफॉर्मेशन को देख उड़े फैन्स के होश

    Mandira Bedi Transformation: एक्ट्रेस और फैशन डिजाइनर मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) भले ही इन दिनों पर्दे पर नजर ना आ रही हों, लेकिन मंदिरा बेदी सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। उनका लुक और स्टाइल लोगों का दिल जीत लेता है। 51 साल की एक्ट्रेस दो बच्चों की मां हैं फिर भी उनके एब्स, पर्सनालिटी और फिटनेस का कोई मुकाबला नहीं है। लेकिन हाल ही में मंदिरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंदिरा का चेहरा देखकर हर कोई हैरान रह गया है। उनका चेहरा देखकर फैन्स को लगने लगा है कि उन्होंने सर्जरी करवाई है।

    मंदिरा बेदी के ट्रांसफॉर्मेशन को देख उड़े फैन्स के होश
  • Apr 7, 2024 4:07 PM

    प्रेग्नेंसी को लेकर परेशान हैं दीपिका पादुकोण ? इस पोस्ट ने उड़ाए फैन्स के होश

    Deepika Padukone Cryptic Post: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उनके अभिनय और अंदाज की हर कोई तारीफ करता है। बता दें कि इन दिनों तो एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में हैं। जी हां, फाइटर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं और सितंबर में वे अपने बच्चे को जन्म देंगी। उन्होंने अपने काम से कुछ समय के लिए ब्रेक भी लेने का सोचा है। दीपिका कुछ समय से सोशल मीडिया पर भी कुछ खास एक्टिव नजर नहीं आ रही हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट किया है एक्ट्रेस अपने पोस्ट में लिखती हैं-कम पोस्ट करो, काम ज्यादा करो, तुलना कम करो, शिकायत कम करो, प्रार्थना ज्यादा करें, डिस्कस कम करें, हासिल ज्यादा करें। बता दें कि दीपिका पादुकोण का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    प्रेग्नेंसी को लेकर परेशान हैं दीपिका पादुकोण ? इस पोस्ट ने उड़ाए फैन्स के होश
  • Apr 7, 2024 4:05 PM

    शिव शक्ति फेम सुभा राजपूत ने तोड़ी सगाई, डिलीट कीं सारी तस्वीरें

    Subha Rajput and actor Vibhav Roy Call off their engagement: शिव शक्ति- ताप तांडव त्याग में देवी शक्ति के किरदार में नजर आने वाली सुभा राजपूत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। बता दें कि लंबे समय तक डेट करने के बाद सुभा ने साल 2022 में विभव राय के साथ सगाई रचाई थी। दोनों की सगाई बेहद ही धूमधाम से हुई थी। एक्ट्रेस की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं, लेकिन बता दें कि अब एक्ट्रेस ने विभव से अपना रिश्ता तोड़ दिया है। इस खबर को जान फैन्स तो हैरान ही रह गए हैं।

    शिव शक्ति फेम सुभा राजपूत ने तोड़ी सगाई, डिलीट कीं सारी तस्वीरें
  • Apr 7, 2024 4:04 PM

    Elvish Yadav की बढ़ीं मुसीबतें, पुलिस ने फाइल की 1200 पन्नों की चार्जशीट

    Elvish Yadav Latest News: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आने वाले यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) इन दिनों अपने केस की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल पुलिस ने कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने रखे हैं। पुलिस के मुताबिक एल्विश यादव सपेरों के गैंग से संपर्क करने के लिए वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करते थे। जब भी उन्हें रेव पार्टी में जाना होता था वे उन सपेरों से वर्चुअल नंबर के जरिए बातचीत किया करते थे। बता दें कि चार्जशीट दाखिल करने के बाद अब पुलिस ने एल्विश यादव के साथ ही ईश्वर यादव और विनय यादव के मोबाइल डाटा को रिकवर करने के लिए भेजा है। पुलिस ऐसी उम्मीद जता रही है कि इन मोबाइल्स में जरूर ही कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगेगी। बता दें कि कुछ चीजों मोबाइल से डिलीट भी की गई हैं।

    Elvish Yadav की बढ़ीं मुसीबतें, पुलिस ने फाइल की 1200 पन्नों की चार्जशीट
  • Apr 7, 2024 12:15 PM

    बहू की इमेज तोड़ने के लिए Divyanka Tripathi को करना पड़ा ये काम

    बॉलीवुड बबल से बातचीत में दिव्यांका ने कहा, 'स्टीरियोटाइप तो आमतौर पर होते ही हैं, जब आप एक लीड कर रहे हो। फीमेल लीड हो। एक छवि बन जाती है, लोग उसी तरह से देखते हैं। आगे चलकर आपको लोग इसीलिए नहीं कास्ट कर रहे होते हो क्योंकि आप एक पर्टिकुलर कैरेक्टर में फेमस हो गए हो। तो एक डर होता था कि लोग आपको किसी दूसरे किरदार में एक्सेप्ट कर पाएंगे या नहीं।'

  • Apr 7, 2024 11:27 AM

    सिद्धार्थ मल्होत्रा के सामने पैपराजी ने कियारा आडवाणी को बोला I Love You

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल में से एक हैं। दोनों जब भी साथ में नजर आते हैं। सभी का दिल जीत लेते हैं। दोनों की ही सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैन्स भी दोनों के नई तस्वीरों का इंतजार करते हैं। वहीं हाल ही में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दोनों को ही सुबह-सुबह एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान कियारा की ब्यूटी देख पैपराजी ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद सिद्धार्थ तो उस शख्स की शक्ल ही देखते रह गए।

  • Apr 7, 2024 10:22 AM

    पंखे वाली ब्रा के बाद उर्फी जावेद का नया लुक, इस बार नहीं महारानी

    उर्फी जावेद अपने फैंस को सरप्राइज देने का कोई मौका अपने हाथ से नहीं जाने देती हैं। हाल ही में उर्फी ने पंखे वाली ब्रा से हर किसी को हैरान कर दिया था। वहीं अब उर्फी ने एक बार फिर से अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कर दी है। इस बार उर्फी महारानी लुक में बेहद ग्लैमरस अवतार में दिखाई दे रही हैं।

  • Apr 7, 2024 9:14 AM

    Khatron Ke Khiladi 14 की कंफर्म कंटेस्टेंट बनीं आयशा खान?

    बता दें कि आयशा खान ने हाल ही में कहा था कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 14' में हिस्सा नहीं लेंगी। आयशा खान ने बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड बनकर घर में एंट्री ली थी, लेकिन वह मुनव्वर फारुकी के साथ अपने पिछले रिश्ते के लिए कई लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहीं।

  • Apr 7, 2024 8:18 AM

    Bade Miyan Chote Miyan Advance Booking हुई शुरू

    अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर बड़े मियां छोटे मियां की एडवांस बुकिंग अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। फिल्म 10 अप्रैल (बुधवार) को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं। दोनों एक्टर फिल्म में मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ भिड़ने के लिए तैयार हैं। सुकुमारन फिल्म में विलेन के रोल में हैं।

  • Apr 7, 2024 8:17 AM

    सनी लियोनी का मंगेतर दे रहा था धोखा, एक्ट्रेस का खुलासा

    स्पि्लट्सविला X5 के एपिसोड में सनी लियोनी ने रिश्ते में धोखा खाने के बारे में खुलासा किया। एक्ट्रेस ने देवांगिनी व्यास को समझाने के लिए अपनी पर्सनल लाइफ को शेयर किया। एमटीवी स्पि्लट्सविला X5 के एक एपिसोड में सनी लियोन रिश्ते में धोखा खाने के अपने दिल दहला देने वाले अनुभव को शेयर करती नजर आएंगी।

  • Apr 7, 2024 8:17 AM

    देर रात आलिया भट्ट को लेकर निकले रणबीर कपूर

    बॉलीवुड स्टार कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को देर रात मुंबई में उनक लग्जरी गाड़ी में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान रणबीर आलिया के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जो कि देर रात से ही वायरल हो रहे हैं। सामने आए वीडियो में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बेहद बिंदास अंदाज में दिखाई दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X