मंदिरा बेदी के ट्रांसफॉर्मेशन को देख फैन्स को लगा झटका, बोले- सर्जरी करवाली है क्या...

Mandira Bedi Transformation: एक्ट्रेस और फैशन डिजाइनर मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) भले ही इन दिनों पर्दे पर नजर ना आ रही हों, लेकिन मंदिरा बेदी सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। उनका लुक और स्टाइल लोगों का दिल जीत लेता है। 51 साल की एक्ट्रेस दो बच्चों की मां हैं फिर भी उनके एब्स, पर्सनालिटी और फिटनेस का कोई मुकाबला नहीं है। मंदिरा बेदी की तस्वीरें इस बात की गवाह हैं कि वे कितनी हेल्दी हैं, लेकिन हाल ही में मंदिरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंदिरा का चेहरा देखकर हर कोई हैरान रह गया है।
चेहरा देख उड़े फैन्स के होश
हाल ही में मंदिरा बेदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस कहती हैं कि- अनुग्रह के साथ उम्र न बढ़ाएं दुस्साहस के साथ उम्र बढ़ाएं और एक कहानी बताएं। बता दें कि इस वीडियो में उनका चेहरा काफी अलग और पतला दिख रहा है। अन्य वीडियो में और इस वीडियो में फैन्स को काफी फर्क दिख रहा है। मंदिरा का यह लुक देख फैन्स तो हैरान ही रह गए हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।
यूजर्स के यूं आए कमेंट
इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा क्या हुआ आपके चेहरे को कहीं आपने सर्जरी तो नहीं करवा ली। तो वहीं दूसरे ने कहा मुझे हैरानी हो रही है आपको देखकर आपका पुराना लुक काफी अच्छा था। तो वहीं एक फैन ने चिंता जताते हुए कहा क्या आप किसी सीरियस बीमारी से तो नहीं गुजर रहीं। एक यूजर ने लिखा मुझे आपकी फिक्र हो रही है। बता दें कि इस वीडियो पर फैन्स के कमेंट्स की बाढ आ गई है।


Click it and Unblock the Notifications











