Elvish Yadav के केस में हुए ये चौंकाने वाले खुलासे, पुलिस ने फाइल की 1200 पन्नों की चार्जशीट

Elvish Yadav Latest News: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आने वाले यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) इन दिनों अपने केस की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल एल्विश यादव पर आरोप है कि उन्होंने पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई किया है। 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जाने के बाद एल्विश यादव ने 6 दिन जेल में काटे थे। वहीं इन दिनों यूट्यूबर बेल पर बाहर हैं, लेकिन लगता है कि अब एल्विश यादव की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। जी हां, इस केस के चलते अब नए खुलासे हुए हैं। बता दें कि पुलिस ने 1200 पन्नों की चार्जशीट फाइल की है।
पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे
एल्विश यादव के केस में अब एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस ने कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने रखे हैं। पुलिस के मुताबिक एल्विश यादव सपेरों के गैंग से संपर्क करने के लिए वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करते थे। जब भी उन्हें रेव पार्टी में जाना होता था वे उन सपेरों से वर्चुअल नंबर के जरिए बातचीत किया करते थे। बता दें कि चार्जशीट दाखिल करने के बाद अब पुलिस ने एल्विश यादव के साथ ही ईश्वर यादव और विनय यादव के मोबाइल डाटा को रिकवर करने के लिए भेजा है। पुलिस ऐसी उम्मीद जता रही है कि इन मोबाइल्स में जरूर ही कोई महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगेगी। बता दें कि कुछ चीजों मोबाइल से डिलीट भी की गई हैं।
मुसीबत में फंसे एल्विश यादव
नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को एल्विश यादव समेत 8 अरोपियों पर बनी चार्जशीट को कोर्ट में दाखिल किया है। आपको बता दें कि 17 मार्च को पुलिस ने एल्विश यादव और उनके दोस्तों को गिरफ्तार किया था। यह मुकदमा 3 नवंबर 2023 को कोतवाली सेक्टर 49 में दर्ज किया गया था। तब से ही पुलिस इस केस की जांच


Click it and Unblock the Notifications