शिव शक्ति फेम सुभा राजपूत और एक्टर विभव रॉय का टूटा रिश्ता, डिलीट कीं सगाई की सभी तस्वीरें

Subha Rajput

Subha Rajput and actor Vibhav Roy Call off their engagement: शिव शक्ति- ताप तांडव त्याग में देवी शक्ति के किरदार में नजर आने वाली सुभा राजपूत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। बता दें कि लंबे समय तक डेट करने के बाद सुभा ने साल 2022 में विभव राय के साथ सगाई रचाई थी। दोनों की सगाई बेहद ही धूमधाम से हुई थी। एक्ट्रेस की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं, लेकिन बता दें कि अब एक्ट्रेस ने विभव से अपना रिश्ता तोड़ दिया है। इस खबर को जान फैन्स तो हैरान ही रह गए हैं।

सगाई तोड़ने से पहले ये थे सुभा के शब्द
बताया जा रहा है कि सुभा राजपूत ने अपनी सगाई तोड़ दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से सगाई की सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। एक इंटरव्यू में सुभा ने बताया कि उन्होंने विभव से अपनी सगाई सहमती से तोड़ी है। इससे पहले जब एक्ट्रेस से उनकी शादी के बारे में पूछा गया तब एक्ट्रेस ने कहा था- अभी देखते हैं कि चीजें कैसी आगे बढ़ती हैं। दोनों काम में बिजी हैं कब क्या शेड्यूल है यह भी देखना होगा। इसी के आगे एक्ट्रेस ने कहा था कि जब परिवार वाले साथ होंगे तब हम शादी के बारे में बात करेंगे, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने अपनी सगाई तोड़ दी है।

इन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं सितारे
बता दें कि सुभा राजपूत कई सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। बता दें कि सुभा शिव शक्ति के अलावा इश्कबाज, बेकाबू, दिल बोले ओबोरॉय, बैंग बैंग और प्यार इश्क रेंट में नजर आ चुकी हैं वहीं विभव की बात करें तो वे डोली अरमानों की, मेरी सास भूत है, गुस्ताख दिल, कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां, बार कोड का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं इन दिनों अब वे शैतानी रस्मों में नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X