प्रेग्नेंसी को लेकर परेशान हैं दीपिका पादुकोण ? लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर बोलीं- तुलना-शिकायत कम करो...

Deepika Padukone Cryptic Post: दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उनके अभिनय और अंदाज की हर कोई तारीफ करता है। बता दें कि इन दिनों तो एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में हैं। जी हां, फाइटर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं और सितंबर में वे अपने बच्चे को जन्म देंगी। उन्होंने अपने काम से कुछ समय के लिए ब्रेक भी लेने का सोचा है। दीपिका कुछ समय से सोशल मीडिया पर भी कुछ खास एक्टिव नजर नहीं आ रही हैं। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक ऐसा क्रिप्टिक पोस्ट किया है जिसे देख हर कोई हैरान रह गया है।
क्रिप्टिक पोस्ट को देखकर हैरान हैं फैन्स
अपने लेटेस्ट पोस्ट में दीपिका पादुकोण कहती हैं कि कम पोस्ट करो, काम ज्यादा करो, तुलना कम करो, शिकायत कम करो, प्रार्थना ज्यादा करें, डिस्कस कम करें, हासिल ज्यादा करें। बता दें कि दीपिका पादुकोण का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं कई फैन्स इस पोस्ट को देख हैरान रह गए हैं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को तेजी से शेयर किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा ऐसे में मूड स्विंग्स होते हैं तो वहीं दूसरे ने कहा क्या हुआ दीपू सब ठीक है ना ?
साथ में किए हैं कई प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि कपल ने 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। बता दें कि दोनों की शादी की तस्वीरों ने फैन्स का दिल जीत लिया था। आपको बता दें कि शादी से पहले दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। काम की बात करें दीपिका और रणबीर ने साथ में कई फिल्में की हैं। दोनों पद्मावत, बजीराव मस्तानी, गोलियों की रासलीला: रामलीला, 83, सर्कस में दोनों को देखा गया। वहीं अब दोनों सिंगर अगेन में नजर आ रहे हैं। फैन्स इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब माना जा रहा है कि दीपिका की डिलीवरी के बाद फिल्म रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications