Viral Video: आलिया भट्ट को डिनर डेट पर ले गए रणबीर कपूर, इस गाने पर किया कपल डांस

Ranbir Kapoor Alia Bhatt

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Dance Video Viral: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) दोनों ही अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं। दोनों इन दिनों अक्सर पब्लिक एरिया में नजर आ रहे हैं क्योंकि रणबीर कपूर ने हाल ही में अपनी लग्जरी कार खरीदी है। जिसकी कीमत 6 से 7 करोड़ के बीच बताई जा रही है। जब से रणबीर कपूर की कार आई है। वे हर रोज ही अपनी गाड़ी को लेकर शहर घूमने निकल जाते हैं। वहीं बीते दिन रणबीर और आलिया को भी इस लग्जरी कार में बैठे पार्टी में जाता देखा गया था। वहीं हाल ही में इस पार्टी के कुछ फोटो और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं जहां आलिया और रणबीर जमकर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

साथ डांस करते नजर आए रणबीर आलिया
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल अपनी डेट नाइट को जमकर एंजॉय करता नजर आ रहा है। इस पार्टी में आर्टिस्ट रणबीर कपूर के मोस्ट पॉपुलर रॉरस्टार फिल्म के गाने नादान परिंदे घर आजा गाते दिख रहे हैं। और इस गाने को सुनते ही रणबीर और आलिया झूम उठते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि रणबीर आलिया की बैक पर हाथ रखकर डांस करते दिखते हैं। बता दें कि पार्टी का यह वीडियो आलिया के फैन क्लब पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

इन प्रोजेक्ट को लेकर बिजी हैं सितारे
काम की बात करें तो रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं। बता दें कि फिल्म की तैयारी होनी शुरू हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर राम का किरदार निभा रहे हैं जिसके लिए रणबीर कपूर अपनी बोलचाल में सुधार कर रहे हैं इसी के साथ ही उन्होंने तीरंदाजी की क्लासी भी शुरू कर दी है। वहीं आलिया भट्ट की बात करें तो वे बैजू बाबरा, तख्त, जिगरा, ब्रह्मास्त्र 2, इंशाल्लाह में नजर आने जा रही हैं। इन दिनों आलिया भट्ट जिगरा फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X