Throwback Video- जब आलिया भट्ट की चप्पल उठाते नजर आए थे रणबीर कपूर, लोगों ने जमकर किया था ट्रोल

ranbir kapoor alia bhatt

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को बॉलीवुड का सबसे क्यूट कपल कहा जाता है। अक्सर दोनों साथ में वक्त बिताते हैं और अब उनके लाइफ में राहा भी आ चुकी है। लेकिन आज हम एक वीडियो के बारे में बात करें जिसके सामने आने के बाद रणबीर कपूर काफी बुरी तरह से ट्रोल किए गए थे।

जी हां, ये साल भर पहले की बात है जब रणबीर कपूर को आलिया भट्ट की चप्पलें उठाते देखा गया था। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल कर दिया था। इस दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का आदित्य चोपड़ा के घर पहुंचे थे और वहां अंदर कदम रखने से पहले आलिया ने अपनी चप्पलें उतारीं थीं।

जैसे ही आलिया चप्पले उतारती हैं रणबीर कपूर उनके हाथ से उठाते हैं और उठाकर एक तरफ रख देते हैं। इसके बाद लोगों ने काफी ट्रोल किया था।

क्या क्या बोले थे लोग

रणबीर कपूर की इस हरकत के बाद लोगों ने उनको काफी ट्रोल किया था। किसी का कहना था कि ये सब पब्लिटी के लिए किया जा रहा है। किसी ने कहा था कि, इसमें गलत क्या है अगर वो ध्यान रखता है। एक ने लिखा, आगे मंदिर है इसलिए रणबीर को आलिया ने वहीं छोड़ दिया। एक ने लिखा, ये क्या चल रहा है। इस तरह से लोगों ने रणबीर कपूर को सुनाया था।

कपिल शर्मा शो में आए थे नजर

हाल ही में नेटफ्लिक्स पर शुरु हुए कपिल शर्मा के शो पर रणबीर कपूर, ऋद्धिमा कपूर और नीतू कपूर पहुंची थी। हालांकि इस दौरान बहुरानी नहीं आईं थीं। लोगों ने इसपर भी कई तरह के सवाल पूछे थे। हालांकिर रणबीर कपूर ने मां और बहन के साथ मिलकर इस पहले एपिसोड में काफी जमकर मस्ती की थी। रणबीर कपूर के द्वारा इस शो का उद्घाटन भी किया गया।

Read more about: ranbir kapoor alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X